Ranchi News : किडनी मरीजों ने किया योग निंद्रा का अभ्यास, तनाव से मिली मुक्ति

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Feb 2025 12:24 AM

विज्ञापन

रिम्स के नेफ्रोलॉजी विभाग में कराया गया योग निद्रा का अभ्यास

विज्ञापन

रांची. रिम्स के नेफ्रोलॉजी विभाग में बुधवार को किडनी मरीजों को योग निद्रा का अभ्यास कराया गया. रिसर्च स्कॉलर अनिता कुमारी ने नेफ्रोलॉजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ प्रज्ञा पंत (को-गाइड) के निर्देशन में डायलिसिस मरीजों को योग निंद्रा का अभ्यास कराया. करीब 35 मिनट तक योग निंद्रा का अभ्यास करने के बाद इन मरीजों ने बताया कि इस क्रिया के अभ्यास से उनके अंदर का मानसिक तनाव कुछ समय के लिए कम हुआ. इस क्रिया को करते समय ऐसा अनुभव हो रहा था जैसे वह अपनी पूर्व की स्थिति (जब स्वस्थ थे) में आ गये हैं. वहीं, अनिता कुमारी ने बताया कि योग निंद्रा मेडिटेशन (ध्यान) की एक क्रिया है, जिसके नियमित अभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है. बीमारी की वजह से डिप्रेशन व एंग्जाइटी की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है. नकारात्मक सोच कुछ दिनों बाद सकारात्मकता में तब्दील होना शुरू हो जाता है. किडनी की गंभीर समस्या वाले मरीजों में बीमारी से लड़ने के लिए नयी ऊर्जा मिलती है, जो स्वस्थ करने में सहायक साबित होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola