महारुद्र यज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Feb 2025 9:18 PM

विज्ञापन

26 को मनाया जायेगा महाशिवरात्रि महोत्सव

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नामकुम.

शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ ट्रस्ट के तत्वावधान में होनेवाले 12वें महारुद्र यज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. पीला, लाल व भगवा वस्त्र पहने सैकड़ों महिलाएं डोरंडा रोड स्थित स्वर्णरेखा नदी पहुंचीं, जहां पूजा व मंत्रोच्चार के बाद कलशों में पवित्र जल भरा. सभी ऊं नमः शिवाय, हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए 15 किलोमीटर पदयात्रा कर शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पहुंची. जहां पुजारियों ने कलश स्थापना करायी. कलशयात्रा में शामिल ढोल-ताशा पार्टी ने भक्तिमय धुन बजाकर सबको झुमाया. इसके बाद भंडारा आयोजित किया गया. जिसमें सभी ने भोग प्रसाद ग्रहण किया. मुख्य पुजारी अमित महाराज जी ने स्थानीय पुजारियों की मदद से वेदी पूजन, देवताओं का आह्वान, अरनी मंथन कर अग्नि उत्पन्न कर महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ किया. मुख्य यजमान संजय सिंह ने पत्नी सहित पूजन कार्य किया. ट्रस्ट के अध्यक्ष दयानंद राय ने बताया कि यज्ञ का समापन महाशिवरात्रि के दिन होगा. प्रत्येक दिन भंडारा का आयोजन किया जायेगा. कलशयात्रा में भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, मुखिया रंजीत लकड़ा, अनिल वर्मा, डॉ निकुंज वर्मा, अध्यक्ष दयानंद राय, अशोक राय, सूरत रात, विजय राय, रवींद्र खंडित, मनोज राय, दिनेश सिंह, नरेंद्र राय, भीम राय, गोवर्धन राय, आशुतोष राय, नीलकंठ राय, राजू राय, राजेंद्र राय, रजत टोप्पो, अजय लकड़ा, मुकेश कुजूर, सुनील साहू आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola