ePaper

झारखंड में आंधी-तूफान और गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, 30-40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Updated at : 08 Sep 2025 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
Kal-Ka-Mauasm-jharkhand-weather-Tomorrow.jpg

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में जून और जुलाई में हुई भारी बारिश के बाद अगस्ते के महीने में मानसून थोड़ा कमजोर पड़ा. सितंबर में भी मानसून बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं हुआ है. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में महज 1.6 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षापात से 76 फीसदी कम है. कल के लिए मौसम केंद्र ने समूचे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड में मानसून कमजोर पड़ गया है, लेकिन वर्षा का दौर अभी जारी रहेगी. मौसम केंद्र रांची ने समूचे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. कहा है कि कहीं-कहीं गर्जन के साथ वर्षा-वज्रपात होगी. कुछ जगहों पर तेज आंधी भी चल सकती है. हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर रह सकती है.

2 दिन में 2-3 डिग्री तक घटेगा अधिकतम तापमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन इसके बाद 2 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है.

12 सितंबर तक गरज के साथ वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि झारखंड में 12 सितंबर तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवाओं का झोंका चलेगा. कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकती है. आंधी की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kal Ka Mausam: रांची से गुजर रहा मानसून ट्रफ

मौसम केंद्र रांची के मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने झारखंड के लिए जारी मौसम की चेतावनी में यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि समुद्र तल पर बना मानसून ट्रफ इस समय दक्षिणी-पूर्वी पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान और कच्छ, कोटा, ओराल, सीधी, रांची, दीघा और वहां से होते हुए पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में मौजूद डीप डिप्रेशन से गुजर रहा है.

24 घंटे के दौरान कमजोर रहा झारखंड में मानसून

मौसम पूर्वानुमान में यह भी जानकारी दी गयी है कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून कमजोर रहा. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 42 मिलीमीटर वर्षा कोडरमा जिले के चंदवारा में हुई. सबसे कम 1.5 मिमी वर्षा कोडरमा डीवीसी में हुई.

Kal Ka Mausam: 24 घंटे में हुई 1.6 मिमी हुई वर्षा

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में 6.7 मिलीमीटर वर्षा होनी चाहिए, लेकिन 76 फीसदी कम वर्षा हुई. इस दौरान झारखंड में सिर्फ 1.6 मिलीमीटर बारिश हुई. प्रदेश में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.9 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड लातेहार में दर्ज की गयी.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, 12 सितंबर तक रुक-रुककर होती रहेगी वर्षा, वज्रपात की भी चेतावनी

झारखंड में मानसून के सीजन में 1049.5 मिमी बारिश

अगर मानसून के सीजन में अब तक होने वाली वर्षा की बात करें, तो सामान्य वर्षा 866.2 मिलीमीटर की जगह 1049.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. यह मानसून के दौरान होने वाली सामान्य बारिश से 21 फीसदी अधिक है.

झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा और कहां सबसे कम वर्षा

झारखंड में अब तक सबसे ज्यादा वर्षा पूर्वी सिंहभूम में हुई है और सबसे कम वर्षा पाकुड़ जिले में दर्ज की गयी है. मानसून के सीजन में पूर्वी सिंहभूम में सामान्य से 66 फीसदी अधिक वर्षा हुई है, तो पाकुड़ में सामान्य से 22 फीसदी कम. पिछले 24 घंटे के दौरान कहां, कितनी वर्षा हुई, लिस्ट देखें.

जगह का नामवर्षापात
चंदवारा42.0 मिलीमीटर
धुरकी27.5 मिलीमीटर
बंदगांव16.2 मिलीमीटर
गुदड़ी13.4 मिलीमीटर
चैनपुर6.0 मिलीमीटर
लोहरदगा केवीके4.0 मिलीमीटर
हंटरगंज3.1 मिलीमीटर
भरनो2.4 मिलीमीटर
चंदवारा केवीके एडब्ल्यूएस2.4 मिलीमीटर
गढ़वा केवीके एडब्ल्यूएस2.0 मिलीमीटर
लातेहार बालूमाथ2.0 मिलीमीटर
कोडरमा डीवीसी1.5 मिलीमीटर

झारखंड के इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

जिला का नामवर्षापात मिमी मेंसामान्य वर्षापातकमी/बेसी % में
धनबाद1208.8893.535
दुमका1029.11029.121
पूर्वी सिंहभूम1550.8936.973
जामताड़ा1126.5887.527
खूंटी1207953.727
लातेहार1258.2882.843
रामगढ़1096879.125
रांची1314.888449
साहिबगंज1058.8956.111
सरायकेला-खरसावां1357866.357
सिमडेगा11481122.32
पश्चिमी सिंहभूम1166.3872.534

इसे भी पढ़ें

24 घंटे में 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ गया रांची का तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

मौसम विभाग ने 2 घंटे में जारी किये 4 येलो अलर्ट, 10 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

रांची और गुमला के लोग हो जाएं सावधान, अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी वर्षा

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय, 8 तक रुक-रुक कर होगी बारिश

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola