रांची और गुमला के लोग हो जाएं सावधान, अगले 3 घंटे में गरज के साथ होगी वर्षा

Updated:
विज्ञापन

रांची और गुमला में थोड़ी देर में बदलेगा मौसम का मिजाज. वर्षा-वज्रपात की चेतावनी.

Rain Alert: मौसम विभाग ने झारखंड की राजधानी रांची और गुमला जिले में अगले 3 घंटे के दौरान वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट में कहा गया है कि लोग सावधान और सतर्क रहें. पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें. पक्की छत के नीचे शरण लें. किसानों को सलाह दी गयी है कि वे खेतों में न जायें. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

विज्ञापन

Rain Alert: झारखंड की राजधानी रांची और गुमला जिले में अगले 3 घंटे में मौसम बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने दोनों जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि रांची और गुमला जिले में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुछ जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना

मौसम केंद्र ने कहा है कि इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकतीं हैं. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर रहने का अनुमान जताया गया है. इसके पहले मौसम विभाग ने 2 घंटे में 4 अलर्ट जारी करते हुए झारखंड के 10 जिलों में वर्षा-वज्रपात और आंधी की संभावना जतायी थी.

मौसम विभाग की ओर से जारी तात्कालिक चेतावनी.

इन जिलों में भी वर्षा-वज्रपात का जारी हुआ है अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया था कि पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और चतरा जिले में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की संभावना जतायी गयी थी. साथ ही कहा गया था कि इन 10 जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाएं भी चल सकतीं हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

किसानों को खेत की ओर न जाने की सलाह

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किये हैं. किसानों से कहा गया है कि वे अपने खेत में न जायें. अगर खेत पर हैं और मौसम खराब हो जाये, तो किसी भी सूरत में किसी पेड़ के नीचे शरण न लें. बिजली के खंभों से दूर रहें. पक्की छत के नीचे ही शरण लें. अपने मवेशियों को सुरक्षित जगहों पर रखें. मौसम केंद्र ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे सावधान और सतर्क रहें.

इसे भी पढ़ें

मौसम विभाग ने 2 घंटे में जारी किये 4 येलो अलर्ट, 10 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र सक्रिय, 8 तक रुक-रुक कर होगी बारिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola