Kal Ka Mausam: लो प्रेशर एरिया में तब्दील होंगे बंगाल की खाड़ी में सक्रिय 2 साइक्लोन, कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम

Weather Forecast
Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय 2 अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन कल लो प्रेशर एरिया में तब्दील होंगे. जानें कैसा रहेगा झारखंड में कल का मौसम.
Table of Contents
Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में इस वक्त 2 साइक्लोन सक्रिय हैं. ये दोनों अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन हैं. कल यानी 23 सितंबर को ये दोनों अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो जाएंगे. इसका असर झारखंड के मौसम पर भी देखा जाएगा. आइए, आपको बताते हैं कि झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा.
आंध्रप्रदेश के रास्ते म्यांमार की तरफ जा रहा साइक्लोनिक सर्कुलेशन
मौसम विभाग ने कहा है कि समद्र तल पर बना मानसून ट्रफ राजस्थान के बीकानेर, मध्य प्रदेश के गुना और सागर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और ओडिशा के चांदबाली होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है. वहीं, एक ईस्ट-वेस्ट ट्रफ है, जो दोनों अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ तटीय आंध्रप्रदेश से होकर म्यांमार के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है.
लो प्रेशर एरिया में तब्दील होंगे 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन
मौसम विभाग के मुताबिक, ये दोनों साइक्लोनिक सर्कुलेशन सोमवार (23 सितंबर) को लो प्रेशर एरिया में बदल जाएंगे. इसका असर कई राज्यों में देखा जाएगा. झारखंड के मौसम की बात करें, तो अगले 4 दिनों तक झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात होने की संभावना है. इसके लिए मौसम विभाग ने बाकायदा चेतावनी जारी कर दी है.
झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ होगा वज्रपात
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 23 सितंबर को झारखंड में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिनों तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आएगी.
मानसून में अब तक 939 मिलीमीटर वर्षा
विभाग ने राजधानी रांची के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें कहा है कि 23 सितंबर को दिन में बादल छाए रहेंगे. या तो बादल गरजेंगे या वर्षा होगी. दोनों ही संभावनाएं बनी हुईं हैं. झारखंड में मानसून के सीजन में अब तक 939 मिलीमीटर वर्षा हुई है. यह सामान्य वर्षापात 970 मिलीमीटर से 3 फीसदी (31 मिलीमीटर) कम है.
1 जून से 22 सितंबर तक झारखंड के किस जिले में कितनी वर्षा

Also Read
झारखंड में कमजोर रहा मानसून, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
Jharkhand Weather: डीप डिप्रेशन से 20 जिलों में बहुत भारी बारिश, कैसा रहेगा 15 दिन का मौसम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




