Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा मानसून ट्रफ, रांची समेत झारखंड के 2 जिलों में वर्षा की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather : झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में बने अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के लो प्रेशर एरिया में तब्दील होने से पहले झारखंड के 2 जिलों में वर्षा की चेतावनी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: समुद्र तल पर बना एक मानसून ट्रफ बंगाल की खाड़ी की तरफ बढ़ रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची समेत 2 जिलों में अगले 2 से 3 घंटे में गरज एवं वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने थोड़ी देर पहले एक येलो अलर्ट जारी किया है. इसमें कहा गया है कि अगले 2 से 3 घंटे में हल्के 2 जिलों में कहीं-कहीं दर्जे की मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है.

रांची और रामगढ़ में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

मौसम केंद्र के मुताबिक, रांची और उससे सटे रामगढ़ जिले के कुछ हिस्सों में गरज के साथ वर्षा होगी. इस दौरान वज्रपात भी होने की संभावना है. इसलिए लोगों को सावधान एवं सतर्क रहने की जरूरत है. लोग बिजली के पोल और पेड़ों से दूर रहें.

म्यांमार की ओर बढ़ रहा समुद्र तल पर बना ईस्ट-वेस्ट मानसून ट्रफ

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी में समुद्र तल से मानसून ट्रफ बीकानेर, गुना, सागर, बिलासपुर, चांदबाली के रास्ते दक्षिण-पूर्व से से होते हुए पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. एक इस्ट-वेस्ट ट्रफ है, जो आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके से गुजर रहा है. यह म्यांमार के दक्षिणी तट की ओर बढ़ रहा है.

बंगाल की खाड़ी में बने हैं 2-2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी कहा कि बंगाल की खाड़ी में 2-2 अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है. 23 सितंबर को इन दोनों अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो जाने की संभावना है. इसका असर कई राज्यों में देखा जाएगा.

झारखंड में कमजोर रही मानसून की गतिविधि

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून की गतिविधि झारखंड में कमजोर रही. इस दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा 25.4 मिलीमीटर वर्षा सिमडेगा जिले के कुरडेग में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में 37.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेंटीग्रेड रांची में रिकॉर्ड हुआ.

Also Read

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी में 2-2 साइक्लोन, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

झारखंड में कमजोर रहा मानसून, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather: डीप डिप्रेशन से 20 जिलों में बहुत भारी बारिश, कैसा रहेगा 15 दिन का मौसम

Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola