‘आप हमेशा याद आएंगे भैया...’, सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Updated:
विज्ञापन

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोनू को अपना बड़ा भाई बताते हुए उनकी कमी को व्यक्तिगत क्षति बताया है.

विज्ञापन

Sudivya Kumar Sonu Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उनके निधन की खबर को स्वीकार कर पाना उनके लिए बेहद कठिन है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बड़े भाई की तरह हमेशा साथ रहे सोनू भैया: हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन ने कहा कि सोनू भैया उनके लिए सिर्फ एक वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे, बल्कि बड़े भाई की तरह थे. वह हर कठिन समय में स्नेह, मार्गदर्शन और मजबूती से उनका साथ देते रहे. उनके साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा उनके साथ रहेंगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन के दौर से ही सुदिव्य कुमार सोनू स्मृति-शेष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ पूरी निष्ठा और मजबूती से खड़े रहे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित सिपाही के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित कर दिया.

">

हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का जाना उनके लिए व्यक्तिगत क्षति है और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी. उन्होंने भावुक शब्दों में कहा कि सोनू भैया के स्नेह, संघर्ष और झारखंड के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को वह जीवनभर अपने साथ लेकर चलेंगे.

उन्होंने अपने संदेश के अंत में कहा, “आप हमेशा याद आएंगे भैया....”

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola