Ranchi news : कबाड़ दुकान में आग लगी, लाखों का नुकसान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Feb 2025 12:40 AM

विज्ञापन

आग ने तीन मंजिला इमारत को भी चपेट में लिया

विज्ञापन

रांची. हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के छोटा तालाब के समीप स्थित निजाम कबाड़ दुकान में गुरुवार की रात लगभग आठ बजे आग लग गयी. इसकी सूचना हिंदपीढ़ी और कोतवाली थाना को मिली. हिंदपीढ़ी पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के चार वाहन पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. आग इतनी भीषण थी कि बगल में स्थित तीन मंजिला इमारत को भी चपेट में ले लिया. डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू पाया नहीं जा सका था. इस दौरान एक फायर ब्रिगेड वाहन का पानी भी खत्म हो गया. वह पानी लाने के लिए गया. तब दूसरा वाहन वहां पहुंचा. समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था. फायर ब्रिगेड के वाहन आग बुझाने में लगे हुए थे. आग लगने से लाखों की क्षति का अनुमान है. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक कबाड़ दुकान से धुआं निकलता दिखायी दिया. लोग जब तक कुछ समझ पाते, आग की लपटें तेज हो गयी और तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया. आग के भीषण होते ही भगदड़ की स्थिति हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola