रांची में छात्रों के आंदोलन में बाहरी तत्वों की दखलअंदाजी, चिन्हित कर की जाएगी कार्रवाई: डीसी
संयुक्त ब्रीफिंग करते हुए डीसी और एसएसपी
रांची में JPSC छात्रों के प्रदर्शन के दौरान बाहरी तत्वों के शामिल होने पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई के संकेत दिए हैं. बाहरी असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
रांची से राजीव पांडेय की रिपोर्ट
JPSC Protest News: रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव और प्रदर्शन के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है. सोमवार देर रात 11:30 बजे डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन ने संयुक्त रूप प्रेस वार्ता कर विधानसभा घेराव और प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी दी. डीसी ने कहा कि 14 दिनों से छात्र शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे थे, लेकिन इसी बीच बाहरी और असामाजिक तत्वों का प्रवेश हुआ और उन्होंने माहौल को खराब किया. बाहरी तत्व यह नहीं समझें कि उनपर प्रशासन की नजर नहीं है. सभी चीज की वीडियोग्राफी हो रही है. ड्रोन का फुटेज भी लिया जा रहा है. आनेवाले वक्त में माहौल को बिगाड़ने वालों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. प्रदर्शन में छात्रों के शामिल होने की बात पर डीसी ने कहा कि फुटेज निकाल कर पुलिस जांच करेगी. चिन्हित व्यक्ति की पुरानी हिस्ट्री देखी जायेगी. इसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी. मंगलवार को भाजपा की बंदी पर कहा कि स्कूलों को कहा गया है कि बच्चों की सुरक्षा का ख्याल करते हुए छुट्टी का निर्णय लें.
ये भी पढ़ें: दो वर्षीय बीएड डिग्री मामले में हाइकोर्ट का निर्देश, सहायक आचार्य की 70 सीटें खाली रखें
एसएसपी ने क्या कहा?
एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि इस आंदोलन में एक मशीनरी काम कर रही है. यह मशीनरी छोटे-छोटे वीडियो और रील वायरल कराती है. उनका उद्देश्य होता है कि इस फुटेज को देखकर छात्र भड़क जायें. छात्रों से अनुरोध है कि शांति बनाये रखें. सरकार और प्रशासन उनकी बातों को सुन रही है. उन्होंने कहा कि सोमवार को पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा, लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है.
ये भी पढ़ें: संविदा की सेवा जोड़ कर पेंशन देने के मामले में शिक्षा विभाग गयी हाइकोर्ट
प्रशासन ने कहा : बंद शांतिपूर्ण तरीके से करें
मंगलवार को झारखंड बंद को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वह बंद को शांतिपूर्ण तरीक से करें. जिला प्रशासन की नजर रहेगी. माहौल बिगाड़नेवालों पर सख्ती बरती जायेगी. विरोध-प्रदर्शन में अगर विधि-वयवस्था खराब हुई, तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट ने आदेश के अनुपालन में अवमानना याचिका पर की सुनवाई, पलामू के उपायुक्त को हाजिर होने का निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










