ePaper

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड में बदलेगा मौसम, आकाश में छाए रहेंगे बादल, मार्च में कब पड़ी थी भीषण गर्मी?

Updated at : 05 Mar 2025 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज बदल सकता है. नौ और 10 मार्च को आकाश में बादल छाए रहने की संभावना है. इस बार अप्रैल-मई में भीषण गर्मी पड़ेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है. यह गिरावट तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिन में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ-कुछ दिनों के अंतराल में मौसम में परिवर्तन संभव है. इस स्थिति में नौ और 10 मार्च को आकाश में बादल छाये रहने की संभावना है. पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड में अप्रैल-मई में इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ने की आशंका व्यक्त की गयी है. गर्मी का असर मध्य मार्च से ही दिखने लगेगा.

फिलहाल बारिश के आसार नहीं


झारखंड में मंगलवार को सबसे अधिकतम तापमान सरायकेला का रहा, जहां का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसी प्रकार राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री तथा पिछले 24 घंटे में 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि पिछले 24 घंटे में 3.7 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी. झारखंड में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. राज्य में सबसे कम तापमान चतरा में 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)


शहर–अधिकतम–न्यूनतम
रांची–30.5–15.2
जमशेदपुर-35.7–17.0
मेदिनीनगर–35.4–15.1
बोकारो–34.5–15.1
चाईबासा–36.4–16.6
सरायकेला–37.4–16.7
चतरा–30.0–11.1
गोड्डा–33.4–16.1
देवघर–32.8–14.9

मार्च 2017 में रांची का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री पहुंच गया था


मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2017 में मार्च माह में रांची का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. वर्ष 2012 में 26 मार्च को सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री, वर्ष 2013 में 10 मार्च को 41.5 डिग्री, वर्ष 2014 में 23 मार्च को 39.9 डिग्री, वर्ष 2015 में 25 मार्च को 41.7 डिग्री, वर्ष 2016 में 23 मार्च को 41.6 डिग्री, वर्ष 2017 में 15 मार्च को 43.2 डिग्री, वर्ष 2018 में सात व आठ मार्च को 40.5 डिग्री, वर्ष 2019 में नौ मार्च को 41.8 डिग्री, वर्ष 2020 में 24 मार्च को 40.8 डिग्री, वर्ष 2021 में एक मार्च को 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.

पढ़ें प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी:Voter ID Number: अब मिले एक जैसे दो वोटर आईडी कार्ड नंबर, विवाद शुरू

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola