Jharkhand Weather: रांची का तापमान बढ़ा, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

Jharkhand Weather Forecast aaj ka mausam
Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची का तापमान बढ़ गया है. अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा हो गया है. जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम.
Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में वृद्धि के बाद यह बढ़कर 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद यह 23 डिग्री सेंटीग्रेड पर आ गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा.
सामान्य से अधिक हुआ रांची का अधिकतम तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि रांची के हिनू में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. इसके बाद रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक हो गया है. न्यूनतम तापमान की बात करें, तो इसमें 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है. रांची कान न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक हो गया है.
जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 2.4 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ा
जमशेदपुर में अधिकतम और डालटेनगंज में न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है. जमशेदपुर का उच्चतम तापमान 2.4 डिग्री बढ़कर 34.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 25 डिग्री सेंटीग्रेड बना हुआ है. यह सामान्य से 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है.
पलामू के अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं
पलामू में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. यहां का उच्चतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है. यहां न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड की मामूली वृद्धि हुई है. इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है.
बोकारो जिले में हुई सबसे ज्यादा वर्षा
झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा वर्षा बोकारो जिले में हुई. यहां 24 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिकतम तापमान पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा और सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में रिकॉर्ड किया गया. इन दोनों जगहों का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया.
झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग ने कहा है कि गुरुवार (12 सितंबर) को राज्य में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. कहीं-कहीं वर्षा भी होगी. राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो आसमान में बादल छाए रहेंगे. एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.
Also Read
बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा चक्रवात, झारखंड में 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड के 3 जिलों में अगले 2-3 घंटे में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी
Jharkhand Weather: कमजोर रहा मानसून, जानें झारखंड में कब होगी भारी बारिश
Jharkhand Weather: गढ़वा और कोडरमा जिले में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




