बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा चक्रवात, झारखंड में 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

Rain Alert
Jharkhand Weather: म्यांमार से एक चक्रवात बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. झारखंड में 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.
Table of Contents
Jharkhand Weather: म्यांमार से एक चक्रवात तटीय बांग्लादेश और बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रहा है. 2 दिन में पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी में पहुंचने का अनुमान है. इस चक्रवात की वजह से झारखंड में 5 दिन तक बारिश होगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए यह जानकारी दी है.
11 से 15 सितंबर तक झारखंड में होगी भारी बारिश
मौसम केंद्र ने कहा है कि मानसून ट्रफ राजस्थान के बीकानेर, सीकर, होते हुए मध्यप्रदेश और उससे सटे पेंड्रा रोड, राउरकेला, दीघा के रास्ते आगे बढ़ रहा है, जो बंगाल की खाड़ी की ओर जाएगा. झारखंड में 5 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. कहा है कि 11 से 15 सितंबर तक झारखंड में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी.
झारखंड में सामान्य रही मानसून की गतिविधि
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून की गतिविधि सामान्य रही. लगभग सभी जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के बलियापुर में हुई. यहां 83.2 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में रिकॉर्ड हुआ.
3 दिन बाद अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट
सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेंटीग्रेड और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. धनबाद का बलियापुर में भारी वर्षा हुई. बहुत भारी वर्षा झारखंड में कहीं नहीं हुई. मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले 2 दिन में झारखंड में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है.
13 सितंबर को 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 11 से 15 सितंबर के बीच झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की संभावना है. 13 सितंबर को झारखंड के उत्तरी-पूर्वी भागों यानी संताल परगना 6 जिलों (देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज) के साथ-साथ धनबाद और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.
14 सितंबर के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट
मौमस विभाग ने 14 सितंबर के लिए येलो और ऑरेंज दोनों अलर्ट जारी किया है. यानी इस दिन कुछ जगहों पर भारी वर्षा होगी, तो कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. 14 सितंबर को उत्तरी-मध्य झारखंड में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है. वहीं, उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.
14 सितंबर को इन 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट
- चतरा
- हजारीबाग
- कोडरमा
- रामगढ़
14 सितंबर को इन 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट
- लोहरदगा
- लातेहार
- गिरिडीह
- बोकारो
- धनबाद
- देवघर
- दुमका
- जामताड़ा
15 सितंबर को इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 15 सितंबर को उत्तरी-मध्य एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. इसके मुताबिक, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रांची और रामगढ़ जिले में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है.
मानसून के सीजन में मौसम विभाग कौन-कौन से अलर्ट जारी करता है?
मानसून के सीजन में कई बार बहुत वर्षा होने की वजह से भारी नुकसान होता है. इस नुकसान को कम करने के लिए और लोगों को सावधान करने के लिए मौसम विभाग अलग-अलग अलर्ट जारी करता है. इसमें येलो अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और रेड अलर्ट बहुत महत्वपूर्ण होते हैं.
येलो अलर्ट का क्या मतलब होता है?
अगर मौसम विभाग येलो अलर्ट जारी करता है, इसका मतलब है कि उस जिले में कहीं-कहीं गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है. इसलिए लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए. येलो अलर्ट जिन इलाकों के लिए जारी की जाती है, वहां 70 से 110 मिलीमीटर वर्षा होने की संभावना रहती है.
मानसून के सीजन में ऑरेंज अलर्ट का क्या अर्थ होता है?
मानसून के सीजन में मौसम विभाग कई तरह के अलर्ट जारी करता है. किस जिले में कब बारिश होने की संभावना है, कितनी बारिश हो सकती है, उससे क्या-क्या नुकसान हो सकता है, इसके बारे में चेतावनी जारी की जाती है. जिस इलाके में ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है, उस इलाके में 120 मिलीमीटर से 200 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है.
Also Read
Jharkhand Weather: रांची में हुई रिमझिम बारिश, काले बादलों से घिरा रहा आसमान
Jharkhand Weather: झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश, कैसा रहेगा आज का मौसम
Jharkhand Weather: बादल गरजा, बिजली चमकी, मानसून आने से पहले रांची में हुई झमाझम वर्षा
कल का मौसम: झारखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात, इन जिलों में येलो अलर्ट
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




