Jharkhand Weather: झारखंड में कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश, कैसा रहेगा आज का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Alert

Jharkhand Weather: झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा बारिश कहां हुई और आज का मौसम कैसा रहेगा, पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदरी में सबसे ज्यादा 28.7 मिलीमीटर वर्षा हुई. बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन ओडिशा पहुंच चुका है. इसका असर झारखंड में भी देखा जाएगा. इसकी वजह से झारखंड में पुरवैया चलने लगी है. हवा की रफ्तार 20 किलोमीटर तक पहुंच गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड में कमजोर रही मानसून की गतिविधि

पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून की गतिविधि कमजोर रही. इस दौरान कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज किया गया.

2-3 दिन में अधिकतम तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 2-3 दिन में अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है. इसके बाद 2 दिन तक इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. मंगलवार (10 सितंबर) को झारखंड के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. कहा है कि कुछ जगहों पर गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है.

रांची में दिन में 2 बार बारिश होने की संभावना

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. दो बार या उससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

इस बार 15 फीसदी कम बरसा मानसून

मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पाएंगे कि मानसून के इस सीजन में यानी 1 जून से 9 सितंबर तक 746.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है. यह सामान्य से 15 फीसदी कम है. झारखंड में मानसून के सीजन में इस अवधि में 873.8 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. राजधनी रांची में अब तक 891.9 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षापात 891.6 मिमी से मामूली अधिक है.

Also Read

Kal ka Mausam: झारखंड में 3 दिन तक होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में कल भारी बारिश की संभावना, जानें आज के मौसम का हाल

Jharkhand Weather: बादल गरजा, बिजली चमकी, मानसून आने से पहले रांची में हुई झमाझम वर्षा

कल का मौसम: झारखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात, इन जिलों में येलो अलर्ट

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola