Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून से पहले बारिश का दौर शुरू, वज्रपात से 3 की मौत

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून के आगमन से पहले प्री-मानसून की बारिश ने रांची समेत कई जिलों को भिगो दिया. राज्य में 3 लोगों की वज्रपात से मौत हो गई.
Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून आने से पहले बारिश का दौर शुरू हो गया है. लगातार प्रचंड गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली है. लेकिन, वज्रपात से 3 लोगों की मौत हो गई है. आज का मौसम भी सुहाना रहेगा. कई जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है.
बंगाल में अटका मानसून आगे बढ़ा
केरल से चला मानसून कई दिनों तक बंगाल में अटका था. पिछले 24 घंटे के दौरान इसने रफ्तार पकड़ी. मौसम विभाग ने कहा है कि मालदा से रक्सौल-भागलपुर होते हुए जल्द ही मानसून के संताल परगना में प्रवेश करने की उम्मीद है. 22-23 जून को मानसून झारखंड में दाखिल हो सकता है.
प्री-मानसून की बारिश के साथ वज्रपात में 3 लोगों की मौत
दूसरी तरफ, झारखंड में हो रहे प्री-मानसून की बारिश के साथ हुए वज्रपात ने गुरुवार (20 जून) को 3 लोगों की जान ले ली. मृतकों में पलामू के तरहसी की डुमरी पंचायत के करमा गांव का राकेश सिंह (17), रांची के बुढ़मू की गीता देवी (25) और मुरगी सागगढ़ा निवासी लालदेव महतो की पत्नी मीनू देवी शामिल हैं.
उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भाग में वज्रपात के साथ वर्षा के संकेत
भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि 20 जून को झारखंड के किसी इलाके में हीट वेव की स्थिति नहीं रही. पूरे झारखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. 21 जून को भी उत्तर-पूर्वी सहित दक्षिणी भाग में वज्रपात के साथ भारी बारिश के संकेत हैं.
40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
उन्होंने बताया कि इस समय कहीं-कहीं 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना है. 22 जून को भी यही स्थिति रहेगी. 23 जून को संताल परगना में वज्रपात के साथ तेज बारिश व हवा चलने की संभावना जतायी गयी है.
खूंटी में सबसे अधिक 63.5 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो सबसे अधिक 63.5 मिलीमीटर बारिश राजधानी रांची से सटे खूंटी में हुई. राजधानी रांची में गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे हिनू में 28 मिमी जबकि अन्य इलाके में 30 से 40 मिमी वर्षा हुई. थोड़ी देर की बारिश में ही रांची के कई इलाके जलमग्न हो गए.
रांची का तापमान 24 घंटे में 4.2 डिग्री सेंटीग्रेड घटा
बारिश होने की वजह से 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. 19 जून के रांची का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि 20 जून को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. 16 जून को रांची का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस था.
सड़क पर नाले का पानी, इसी से गुजरा सीएम का काफिला
नाले पर हुए अतिक्रमण की वजह से रांची नगर निगम ने हरमू रोड में नालों की ठीक से सफाई नहीं करायी. नतीजतन गुरुवार शाम को हुई बारिश में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा. पानी का बहाव काफी तेज था, जो किसी नदी जैसा प्रतीत हो रहा था. इसी नाले के पानी से होकर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का काफिला गुजरा.
इसे भी पढ़ें
Kal ka Mausam : झारखंड की ओर बढ़ रहा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम
कल का मौसम: झारखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात, इन जिलों में येलो अलर्ट
School Time Change: झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव
Monsoon Update: 12 जिलों में बारिश, पलामू संभाग को लू से राहत नहीं, इस दिन झारखंड पहुंचेगा मानसून
Jharkhand Weather: मानसून से पहले रांची समेत कई जिलों में हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




