Jharkhand Weather: मानसून से पहले रांची समेत कई जिलों में हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: झारखंड में मानसून के आने के अब तक कोई संकेत नहीं मिल रहे. राहत की बात यह है कि कई जिलों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: मानसून के झारखंड में आने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं. लेकिन, मानसून के आने से पहले राजधानी रांची समेत कई जिलों में बारिश हुई. बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया. रविवार की रात को रांची के कुछ इलाकों में हुई बारिश के बाद सुबह ठंडी हवाएं भी चलीं. आसमान में बादल छाए रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

संताल परगना और कोल्हान प्रमंडल में भी हुई बारिश

उधर, संताल परगना और कोल्हान प्रमंडल में भी कहीं-कहीं देर रात को राहत की बारिश हुई. इसके बाद रांची समेत कई जिलों में सुबह आसमान में बादल देखे गए. 7 बजे के बाद थोड़ी देर के लिए सूरज निकला, लेकिन फिर बादल की ओट में छिप गया. सुबह ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत की सांस ली. रांची सहित झारखंड के आधा दर्जन जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ गया है.

  • संताल व कोल्हान में हुई बारिश पलामू प्रमंडल में चली लू
  • राजधानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा
  • पलामू का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा

पलामू प्रमंडल में आज भी जारी रहेगी लू

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में इसके और गिरने का अनुमान है. केवल पलामू प्रमंडल में ही लू (Heat Wave) की स्थिति है. यह सोमवार को भी जारी रहेग���. इसके बाद वहां भी लोगों को लू से निजात मिल सकती है. वैसे, राज्य में मानसून के प्रवेश के कोई संकेत अभी तक नहीं मिले हैं.

रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों में हुई बारिश

रविवार की रात तक राजधानी रांची, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, कुरडेग में अच्छी बारिश हुई. बारिश के बाद सोमवार (17 जून) को सुबह का मौसम सुहाना हो गया. राजधानी का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री से नीचे चला गया. शनिवार को पलामू सबसे गर्म रहा. यहां का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेसि रहा. जमशेदपुर के तापमान में करीब 4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आयी. यहां का तापमान भी 39 डिग्री सेसि के करीब रहा. गुमला, खूंटी, पाकुड़, सरायकेला, साहिबगंज, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से नीचे रहा.

गढ़वा, पलामू, चतरा में चल सकता है हीट वेव

मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 17 जून को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में हीट वेव चल सकता है. अन्य जिलों के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. कहीं-कहीं तेज हवाओं के झोंके के साथ-साथ गर्जन और वज्रपात हो सकता है. 17 से 22 जून तक राजधानी और आसपास में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. बारिश के कारण अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेसि तक जा सकता है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने दी अच्छी खबर, 17 से लू से राहत मिलने की उम्मीद

Jharkhand Weather: कहर ढा रही है गर्मी, झारखंड में अलग अलग इलाकों के लिए पहली बार रेड अलर्ट जारी

Jharkhand Weather: झारखंड के 10 जिलों का तापमान 42 के पार, आज कहीं बारिश तो कहीं भीषण गर्मी पड़ने के आसार

HEAT WAVE: तपिश के बीच झारखंड के इन जिलों में वर्षा की चेतावनी, जमशेदपुर-पलामू समेत 5 जिलों में लू का रेड अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक कहीं चलेगी लू तो कहीं आंधी-पानी के आसार, येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola