Jharkhand Weather: शीतलहर की चपेट में झारखंड, अगले 24 घंटे भीषण ठंड और घना कोहरा छाए रहने की संभावना, IMD अलर्ट
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Dec 2025 3:55 PM
रांची में कड़ाके की ठंड, आग बना सहारा, फोटो पीटीआई
Jharkhand Weather: झारखंड शीतलहर की चपेट में है. कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. शुक्रवार रात से ही राज्य के कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में भीषण ठंड की चेतावनी जारी की गई है.
Jharkhand Weather: झारखंड में भीषण ठंड और घने कोहरे की वजह से लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. रेल और विमान सेवाएं भी बाधित हो रही हैं. सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विजिबिलिटी घटकर 50 मीटर रह गयी. मौसम विभाग के अनुसार 22 दिसंबर को सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है.
20 जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने भीषण ठंड और कोहरे की वजह से झारखंड के करीब 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर और साहेबगंज के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की गई है.

27 दिसंबर तक सुबह के समय कोहरा छाए रहने की संभावना
झारखंड में 27 दिसंबर तक भीषण ठंड पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार सुबह कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है. जबकि बाद में आसमान साफ रहने का अनुमान है.
3 डिग्री पहुंचा लोहरदगा का न्यूनतम तापमान
झारखंड के लोहरदगा जिला में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. लोहरदगा का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 7.8, जमशेदपुर 12.2, डाल्टेनगंज 6.9, बोकारो थर्मल 10.5, चाईबासा 10.6, खूंटी 9.1, लातेहार 7.2 और सरायकेला 11.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










