ePaper

Jharkhand Weather: 18 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, रांची समेत 16 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Updated at : 15 Sep 2025 12:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

झारखंड के कई जिलों में 18 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश से फिलहाल राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग ने रांची समेत कुल 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. 18 सितंबर तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बीते कुछ दिनों से विभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है. वहीं राजधानी रांची में भी कल रविवार से लगतार झमाझम बारिश हो रही है. आज सोमवार की सुबह भी अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई. मौसम विभाग ने रांची समेत कुल 16 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आगामी कुछ दिनों तक राज्य में भारी बारिश की संभावना है.

18 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी ने पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, रांची, बोकारो, धनबाद, खूंटी और रामगढ़ में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि 16 सितंबर को सुबह 8:30 बजे से 18 सितंबर तक कई जिलों में जमकर बारिश होगी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

राज्य में भारी बारिश की प्रबल संभावना

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि चक्रवाती हवाओं और ट्रफ लाइन के प्रभाव से राज्य के बड़े हिस्से में तीन दिनों तक भारी से भारी बारिश की प्रबल संभावना है. इधर रांची में कल रविवार दोपहर से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कल रविवार शाम 5:30 बजे तक शहर में 30.2 मिमी बारिश हुई.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand News: हजारीबाग में एनकाउंटर, तीन बड़े नक्सली ढेर, एक पर था 1 करोड़ का इनाम

लावारिस शवों को सम्मानजनक विदाई देते हैं झारखंड के बैजनाथ सिंह, अब तक 33 शवों का कराया अंतिम संस्कार

Maiya Samman Yojana: कल से खाते में आ सकते हैं 2500 रुपये, दुर्गा पूजा से पहले सभी लाभुकों को मिलेगी राशि

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola