Maiya Samman Yojana: कल से खाते में आ सकते हैं 2500 रुपये, दुर्गा पूजा से पहले सभी लाभुकों को मिलेगी राशि
Published by : Dipali Kumari Updated At : 15 Sep 2025 11:23 AM
मंईयां सम्मान योजना
Maiya Samman Yojana: राज्य की 50 लाख महिलाओं के चेहरे एक बार फिर खुशी से खिलने वाले हैं. सितंबर माह की राशि 2500 रुपये जल्द ही महिलाओं के खाते में आने वाले हैं. दुर्गा पूजा से पहले सभी लाभुकों को योजना की राशि मिल जायेगी. वहीं अक्तूबर माह की राशि भी दीपावली से पहले मिल जायेगी.
Maiya Samman Yojana: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. सभी लाभुक महिलाओं को सितंबर माह की राशि 2500 रुपये दुर्गा पूजा से पहले मिल जायेगी. जानकारी के अनुसार 15 सितंबर के बाद जिला स्तर से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू होगी. वहीं अक्तूबर माह की राशि भी दीपावली से पहले मिल जायेगी.
नवंबर माह तक के लिए राशि आवंटित
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा सभी जिलों को नवंबर माह तक के लिए राशि आवंटित कर दी गयी है. विभिन्न जिलों को 9600 करोड़ रुपये मिले हैं. 15 सितंबर के बाद यानी कल 16 सितंबर से महिलाओं के खाते में 2500 रुपये ट्रांसफर करने की संभावना है. अगर कल 16 सितंबर से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू होती है, तो लगभग 1 सप्ताह के भीतर सभी लाभुकों को योजना की राशि मिल जायेगी.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
एक माह में मिलेगी दोहरी खुशियां
मालूम हो इसी माह के शुरुआत में 3 सितंबर को लाभुक महिलाओं के खाते में अगस्त माह की राशि 2500 रुपये भेजे गये थे. और अब दुर्गा पूजा से पहले महिलाओं को सितंबर माह की राशि मिलने वाली है. ऐसे में इस माह महिलाओं को दोहरी खुशियां मिलने वाली है. राज्य की करीब 50 लाख महिलाओं को हर माह योजना का लाभ दिया जाता है.
इसे भी पढ़ें
Jharkhand News: हजारीबाग में एनकाउंटर, तीन बड़े नक्सली ढेर, एक पर था 1 करोड़ का इनाम
लावारिस शवों को सम्मानजनक विदाई देते हैं झारखंड के बैजनाथ सिंह, अब तक 33 शवों का कराया अंतिम संस्कार
झारखंड का एक ऐसा मंदिर जहां 16 दिनों तक होती है शारदीय पूजा, आज होगी कलश स्थापना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










