Jharkhand Weather: झारखंड में गिरेगा पारा, इन इलाकों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, जानें आज के मौसम का हाल

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

झारखंड के कई जिलों में छाया रहेगा कोहरा

Jharkhand Weather: झारखंड में बुधवार से ठंड बढ़ने की संभावना जतायी गयी है. वहीं, गढ़वा, पलामू, चतरा समेत जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम साफ होने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जतायी है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते 3 दिनों से जनजीवन प्रभावित था. ऊपर से बेमौसम बारिश ने कनकनी और बढ़ा दी. बुधवार से कई जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह के मौसम में गंभीर बीमारी वाले मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है.

तीन से पांच डिग्री तक गिर सकता है पारा

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा है कि बुधवार से मौसम साफ हो जायेगा. अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेसि गिरावट होने की संभावना है. जिससे आम दिनों के मुकाबले ठंड अधिक लगेगी. उत्तर भारत के कई स्थानों पर बर्फ भी गिरा है. इसका असर देखने को मिलेगा.

इन इलाकों के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी

मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार से कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. जिन इलाकों में कोहरा छाया रहेगा उसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम शामिल है. इसलिए सुबह और शाम के वक्त वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. खासकर पहाड़ी इलाकों में संभलकर वाहन चलाने की जरूरत है.

Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में सतायेगी ठंड, इस दिन से शुरू होगी बारिश

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

झारखंड के सभी जिलों में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा. 10 और 11 को सुबह में कई स्थानों पर घना कोहरा रह सकता है. अगले तीन दिनों में पारा तीन से पांच डिग्री सेसि तक गिर सकता है. सुबह में सतर्कता के साथ घर से बाहर निकलें. अगले पांच दिनों तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है.

अभिषेक आनंद, प्रभारी, मौसम केंद
विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola