Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत, आज भी इन जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी
रांची मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज गढ़वा, पलामू, चतरा व लोहरदगा को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश की संभावना है. कई जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.
रांची : झारखंड के लोगों को इन दिनों गर्मी से भारी राहत मिली है. बीते 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में बारिश हुई है. सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा में हुई है. जहां 46.2 मिमी बारिश हुई है. इस दौरान सबसे अधिक तापमान डाल्टनगंज दर्ज किया गया. मौसम विभाग की मानें तो ऐसा साइक्लोनिक डिप्रेशन की वजह से हो रहा है. आज भी अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं. अगले दो दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी. बारिश के कारण अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी.
इन जिलों को छोड़कर आज भी बारिश के आसार
रांची मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज गढ़वा, पलामू, चतरा व लोहरदगा को छोड़कर अन्य सभी जिलों में बारिश की संभावना है. कई जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया. इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास हो सकती है. जो कि पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला में देखने को मिल सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगी.
सिमडेगा में बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत
सिमडेगा में शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी सोमवार को मूसलाधार बारिश हुई. बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली. वहीं बारिश से आम में मिठास आयेगी. तेज आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है. सोमवार को सुबह से ही भीषण गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा था. शाम के करीब रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश हुई. बारिश से शहर के डेली मार्केट व साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने वाले किसानों को नुकसान के साथ परेशानी का सामना करना पड़ा.
गर्मी व उमस पर भारी पड़ा मतदाताओं का जोश
बंडामुंडा में उमस भरी गर्मी के बीच भी मतदाताओं में लोकतंत्र का महापर्व मनाने को लेकर गजब का उत्साह देखा गया. बंडामुंडा के मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से पहले ही मतदाताओं की भीड़ जुट गयी थी. सभी वोटर अपना पहचान पत्र व पर्ची लेकर मतदान केंद्र पहुंचे. सभी बूथों पर इस बार महिला-पुरुषों और वरिष्ठ नागरिक के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गयी थी. ठीक सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ. बंडामुंडा में कुल तीन वार्ड हैं. उसमें 18 बूथ बनाने गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










