Jharkhand Weather: कल से मिलेगी हीट वेव से राहत, लेकिन बारिश के लिए अभी करना होगा इंतजार

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

jharkhand weather

झारखंड में सोमवार से हीट वेव से राहत मिलेगी. लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने 19 जून तक मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद जतायी है. हालांकि, उससे पहले ही कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में हीट वेव ने पूरी तरह से जनजीवन को प्रभावित किया है. लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. लेकिन भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल मौसम विभाग ने कहा है कि 17 जून से हीट वेव से राहत मिलेगी. हालांकि, बारिश के को लिए अब भी लोगों को इंतजार करना होगा. क्योंकि राज्य में मॉनसून का प्रवेश अब भी बाकी है. वैज्ञानिकों ने 19 जून तक मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद जतायी है.

17 जून को विभिन्न जिलों में हल्की बारिश के आसार

रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 17 जून को गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार जिले को छोड़कर बाकी जिलों में हल्की बारिश की संभावना जतायी. जबकि 18 जून को भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी. 19 जून को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश के आसार हैं. लेकिन 21 जून तक अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान हवा हवा की अधिकतम गति 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हो सकती है.

19 जून से गिरेगा पारा

19 जून से धीरे धीरे सभी जिलों में तापमान भी गिरेगा. वहीं, 17 और 18 जून की बात करें तो सबसे अधिक तापमान पलामू में देखने को मिल सकती है. इस दौरान इस जिले के का तापमान 44 डिग्री तक रह सकता है. इस बीच रांची का पारा 37 से 38 डिग्री के बीच तक रह सकता है. पलामू के अलावा चतरा, गढ़वा, लोहरदगा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम का भी पारा 40 के पार जा सकता है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, 17 जून से बारिश के आसार, कल इन जिलों में चलेगी लू

झारखंड के 22 जिलों का तापमान 40 के पार

बीते 24 घंटे की बात करें तो राज्य के 22 जिलों का तापमान 40 के पार चला गया था. इस दौरान सबसे अधिक तापमान 45.9 डिग्री सरायकेला खरसावां में दर्ज किया गया. जबकि डालटनगंज का पारा 45.7 डिग्री सेल्सियस था. केवल पाकुड़ और साहिबगंज ही ऐसे दो जिले हैं जहां के तापमान 40 के नीचे रहा. पाकुड़ का अधिकतम तापमान जहां 38.1 डिग्री सेल्सियस था तो वहीं, साहिबगंज का 37.5 डिग्री सेल्सियस था.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola