Jharkhand Weather Update: राजधानी रांची में झमाझम बारिश, जानें कब मिलेगी राहत

Published by : Sameer Oraon Updated At : 15 Feb 2024 11:49 AM

विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो 15 फरवरी तक झारखंड में ऐसी ही स्थिति रहेगी. लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान गिर गया है. वहीं न्यूनतम तापमान चढ़ गया है.

विज्ञापन

रांची : हाल के दिनों में झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर लगातार देखने को मिल रहा है. इसी वजह से बुधवार को भी राजधानी रांची में झमाझम बारिश हुई. बता दें कि सोमवार की रात से ही राज्य के कई जिलों में रूक रूक बारिश हो रही है. इस वजह से राजधानी के सड़कों में एक बार फिर जलजमाव की स्थिति आ गयी है. इस वजह से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

मौसम विभाग की मानें तो 15 फरवरी तक झारखंड में ऐसी ही स्थिति रहेगी. लगातार हो रही बारिश के कारण राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान गिर गया है. वहीं न्यूनतम तापमान चढ़ गया है. बारिश का असर जनजीवन पर भी देखने को मिल रहा है. सड़कों पर लोगों को आवागमन आम दिनों के मुकाबले कम है. तो वहीं खेतों में लगी सब्जियों की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है.

Also Read: Weather Forecast: झारखंड-बिहार में होगी बारिश, जानें दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

रांची में दिन भर छाये रहे बादल

बुधवार को राजधानी रांची में दिन भर बादल छाये रहे. हालांकि सुबह से शाम 5 बजे तक बारिश नहीं हुई थी. लेकिन इसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश हुई. इससे पहले यानी मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तामपान 19 के करीब पहुंच गया. वहीं, न्यूनतम तापमान चढ़कर 16 डिग्री सेसि के करीब रहा. तो वहीं, जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 17 तथा डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेसि के करीब रहा.

इन बातों का रखें ध्यान

झारखंड के कई जिलों में अभी गर्जन के साथ बारिश हो रही है. ऐसे में जरूरी है कि आप सावधानी बरतें. गर्जन होने पर सु‍रक्षित स्‍थान में शरण लें. पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें और बिजली की पोल से दूर रहें. वहीं, किसानों से अपील है कि वे खेत में नहीं रहें. जब तक मौसम सामान्‍य न हो जाएं तब तक इंतजार करें. इस दौरान बिजली के उपकरणों का उपयोग भूल कर भी न करें.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola