ePaper

Weather Forecast: झारखंड में सामान्य से अधिक होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा अगले 15 दिन का मौसम

Updated at : 24 May 2024 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast: झारखंड में सामान्य से अधिक होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा अगले 15 दिन का मौसम

Weather Forecast: झारखंड में 27 मई तक बारिश का अनुमान.

Weather Forecast: झारखंड में आने वाले दिनों में मौसम सुहाना बना रहेगा. अधिकतम तापमान में 3 दिन तक कोई बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आएगी.

विज्ञापन

Weather Forecast: झारखंड में पिछले कई दिनों की बारिश ने लोगों को लू (HEAT WAVE) से राहत दी है. आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आएगी.

Weather Forecast: झारखंड में गरज के साथ बारिश, चलेंगी हवाएं

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.om) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 24 और 25 मई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा मध्य भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी. वर्षा हल्के से मध्यम दर्जे की हो सकती है. उन्होंने कहा कि इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर तक हो सकती है. इतना ही नहीं, गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान वज्रपात होने की भी आशंका है.

25 से 27 मई तक तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

उन्होंने बताया कि इसके बाद 26 और 27 मई को भी आंधी-बारिश एवं वज्रपात होने की संभावना है. 26 और 27 मई को आंधी चलेगी. 24 और 25 मई से ज्यादा तेज हवाएं चलेंगी. उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बन रहा है, जिसका असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि बंगाल की खाड़ी में जो चक्रवात बन रहा है, 26 मई की शाम तक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा, जिसकी वजह से झारखंड में भी 27 मई तक गरज और आंधी के साथ बारिश होगी.

झारखंड में 15 दिन कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में अगले 15 दिन के मौसम के बारे में मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पहले सप्ताह (24 से 30 मई के बीच) के शुरुआती दौर में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान बिजली चमकेगी. कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है. इस सप्ताह के अंत में कुछ जगहों पर भीषण बारिश होने का अनुमान है. इसके बाद के सप्ताह (31 मई से 6 जून के बीच) में भी कुल मिलाकर पूरे झारखंड में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है.

अधिकतम तापमान सामान्य या उससे कम रहने का अनुमान

मौसम वैज्ञानिक ने गर्मी के बारे में बताया कि अगले 15 दिनों की बात करें, तो पहले सप्ताह (24 से 30 मई के बीच) अधिकतम तापमान सामान्य से कम या सामान्य रहने का अनुमान है. इस दौरान पूरे झारखंड का अधिकतम तापमान 32 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है. वहीं, इसके अगले सप्ताह यानी 30 मई से 6 जून के बीच अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड से 43 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने का अनुमान है.

झारखंड का न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे अधिक रहेगा

झारखंड में अगले 15 दिन के न्यूनतम तापमान की बात करें, तो 24 से 30 मई के पहले सप्ताह में इसके 23 से 28 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने का अनुमान है. यह सामान्य से कम या सामान्य है. दूसरे सप्ताह यानी 31 मई से 6 जून के बीच न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से अधिक रह सकता है. इस सप्ताह झारखंड का न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.

मार्च से मई के बीच हुई 85 मिमी वर्षा, सामान्य से ज्यादा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मार्च से मई के बीच अब तक 85 मिलीमीटर वर्षा झारखंड में हुई है, जो इस दौरान होने वाली सामान्य बारिश 65.8 मिलीमीटर से अधिक है. उन्होंने कहा कि इन तीन महीनों में झारखंड के 6 जिलों में बहुत अधिक बारिश हुई, 7 जिलों में अधिक बारिश हुई, 8 जिलों में सामान्य और 3 जिलों में कम बारिश हुई.

एक सप्ताह में झारखंड में हुई सामान्य से 106 फीसदी अधिक वर्षा

पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई बारिश के आंकड़ों पर गौर करेंगे, तो पाएंगे कि 17 मई से 23 मई के बीच झारखंड के 10 जिलों में बहुत ज्यादा बारिश हुई. 2 जिलों में अत्यधिक, 3 जिलों में सामान्य और 3 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. 2 ऐसे जिले हैं, जहां बहुत कम बारिश हुई. 4 जिलों में बिल्कुल बारिश नहीं हुई. एक सप्ताह में झारखंड में 21.4 मिलीमीटर वर्षा हुई, जो इस दौरान होने वाली सामान्य बारिश 10.4 मिलीमीटर से 106 फीसदी अधिक है.

इसे भी पढ़ें

आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार

Weather Forecast: झारखंड में फिर HEAT WAVE की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Jharkhand Weather: 2 दिन की राहत और फिर HEAT WAVE की आफत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola