ePaper

आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

Updated at : 08 Mar 2024 8:59 AM (IST)
विज्ञापन
आने वाले 4 दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, कहां होगी बारिश, कितना बढ़ेगा तापमान, पढ़ें IMD अपडेट

मौसम केंद्र के प्रमुख ने बताया कि दक्षिणी ओडिशा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन है, तो पश्चिमी विदर्भ से उत्तरी तमिलनाडु में समुद्र तल पर एक ट्रफ बना हुआ है.

विज्ञापन

झारखंड में आने वाले दिनों में तापमान कैसा रहेगा. किन जगहों पर बारिश होगी और कितना बढ़ेगा तापमान, इस पर मौसम विभाग का अपडेट आ गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने गुरुवार (7 मार्च 2024) को बताया है कि झारखंड के दक्षिणी तथा उससे सटे भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है.

मौसम केंद्र के प्रमुख ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि दक्षिणी ओडिशा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. वहीं, पश्चिमी विदर्भ से उत्तरी तमिलनाडु में समुद्र तल पर एक ट्रफ बना हुआ है. इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा.

3-4 दिन तक अधिकतम तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड में अगले 3-4 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 2 दो दिन में इसमें 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृ्द्धि हो सकती है. पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में सबसे ज्यादा 7.4 मिलीमीटर वर्षा हुई.

चाईबासा का उच्चतम तापमान 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंचा

इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.4 डिग्री सेंटीग्रेड चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेंटीग्रेड गोड्डा में दर्ज किया गया. मौसम केंद्र ने बताया कि दियाकेल खूंटी केवीके में 2 मिमी, मांडर में 2 मिमी, दारीसाई में 2 मिमी, चंदवा में 1.8 मिमी, रामगढ़ में 1.5 मिमी, चक्रधरपुर 1.4 मिमी, बानो सिमडेगा में 1 मिमी, मझगांव में 0.2 मिमी, बोकारो थर्मल में 0.2 मिमी और मांडू में 0.1 मिमी वर्षा हुई.

Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में आज भी बारिश, कल से बढ़ेगी ठंड

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से कम

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक है. इसी तरह जमशेदपुर का अधिकतम 33 डिग्री हो गया है, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है. यहां का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री है, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है.

कैसा है डालटेनगंज का मौसम

डालटेनगंज में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड कम है. बोकारो थर्मल का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है.

Also Read : झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

चाईबासा का अधिकतम तापमान में झारखंड में सबसे ज्यादा

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है. वहीं, न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola