Jharkhand Weather: झारखंड में फिर रुला रही गर्मी, 19 मई से इन इलाकों में चलेगा हीट वेव, जानें आज के मौसम का हाल

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 19 मई से संताल परगना, रांची के कुछ हिस्से, पलामू, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह धनबाद, बोकारो, कोल्हान के कुछ इलाकों में हीट वेव की संभावना जतायी गयी है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के सभी जिलों में एक बार फिर गर्मी लोगों को रुला रही है. शुक्रवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो शनिवार को राजधानी के तापमान में हल्की वृद्धि देखने को मिल सकती है. हालांकि 19 मई को राज्य के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. जिससे बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है.

19 मई से कई इलाकों में हीट वेव की संभावना

रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 19 मई से संताल परगना, रांची के कुछ हिस्से, पलामू, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह धनबाद, बोकारो, कोल्हान के कुछ इलाकों में हीट वेव की संभावना जतायी गयी है. वहीं झारखंड के उत्तर पूर्वी इलाकों में दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इससे उन क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलेगी. 21 मई को राज्य के अधिकतर इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं. जबकि 22 मई को अधिकांश हिस्सों में बारिश का अनुमान है.

कई जिलों का पारा 40 के पार

साइक्लोन सर्कुलेशन का प्रभाव कम होने के बाद अब राज्य के तकरीबन सभी जिलों का पारा धीरे धीरे बढ़ने लगा है. वहीं, कई जिलों में तो पारा 40 के पार हो चला है. जिन जिलों में पारा 40 के पार नहीं भी गया तो लगभग उसके करीब में है. धनबाद में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा. उसी तरह जमशेदपुर में शुक्रवार का पारा 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री था. देवघर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यनतम तापमान 26 डिग्री रहा.

कब होगा झारखंड में मानसून का प्रवेश

केंद्रीय मौसम विभाग के मुताबिक इस वर्ष देश में मानसून 31 मई तक केरल के रास्ते हो सकता है. वहीं अगर हम झारखंड की बात करें तो 10 से 12 के बीच में मानसून का प्रवेश संताल परगना के इलाके से हो सकता है. हालांकि, शुरुआत में मानसून कमजोर रहने के कारण इसका प्रभाव 20 जून के बाद हो सकता है.

Also Read: Jharkhand Weather: ठनका गिरने से साहिबगंज व दुमका में 3 बच्चों समेत 6 की मौत

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola