Jharkhand Weather: ठनका गिरने से साहिबगंज व दुमका में 3 बच्चों समेत 6 की मौत

Jharkhand Weather: झारखंड के संताल परगना में ठनका गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई. साहिबगंज व दुमका में3 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हुई है.
Table of Contents
Jharkhand Weather: गुरुवार की दोपहर ठनका गिरने से साहिबगंज जिले के तीनपहाड़, राजमहल, मंडरो व तालझारी तथा दुमका के चिरुडीह गांव में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गयी. मरनेवालों में दो महिलाएं व एक बच्ची भी है. बताया जाता है कि राजमहल थाना क्षेत्र के पिपरजोरिया कल्याणचक गांव में संतोष उरांव की दो बेटियां अनिता कुमारी (13) व रुमझुम कुमारी (11) मवेशी चरा रही थी. तभी अचानक आसमानी बिजली गिरने से दो बहनें बेहोश हो गयी. आसपास के लोगों ने उठाकर दोनों को घर ले गये. जिसमें अनिता कुमारी की मौत हो गयी थी. वहीं रुमझुम कुमारी का इलाज चल रहा है.
- साहिबगंज जिले के तीनपहाड़, राजमहल, मंडरो व तालझारी प्रखंड में हुई वज्रपात की घटना
Jharkhand Weather: बरामदे पर बैठी थी महिला, तभी गिरा ठनका
राजमहल थाना क्षेत्र के पूर्वी नारायणपुर पंचायत अंतर्गत कॉलोनी नंबर 4 में दोपहर को उद्धव विश्वास की पत्नी वर्षा विश्वास (20) घर के बरामदे पर बैठी थी. तभी अचानक वज्रपात होने से वह मूर्छित हो गयी. नाव से गंगा नदी पार कर अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल लाया गया. जहां इलाज कर रहे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
गाय चरा रहा था युवक, हो गयी मौत
साहिबगंज मुफ्फसिल थाना में बाबूपुर ग्वाला टोला में ठनका गिरने से कैलाश यादव के 35 वर्षीय पुत्र पिंटू यादव की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, पिंटु बाबूपुर मरगंग के पास गाय चरा रहा था. तभी ठनका की चपेट में पिंटु आ गया, घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर मृतक की पत्नी अमृता देवी व पुत्र बाबू कुमार व पुत्री लक्ष्मी कुमारी का रो रो कर बुरा हाल है.
दियारा से घास काटकर लौट रही महिला आयी ठनका की चपेट में
तालझारी थाना क्षेत्र के मोतीझरना के समीप ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, शेख मुजिम की पत्नी नजमा बीबी (28) गुरुवार की दोपहर गदाई दियारा से घास काट कर घर लौट रही थी. घर पहुंचने से पहले ही ठनका गिरने से नजमा बीबी मूर्छित होकर गिर गयी. आसपास के लोगों ने इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के यहां ले गये हैं, जिसे मृत घोषित कर दिया. मृतका के पति हैदराबाद में मजदूरी करते हैं. मृतक अपने पीछे तीन पुत्र व दो पुत्री छोड़ गये.
दुमका में वज्रपात से 2 बच्चों की मौत
दुमका नगर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिरुडीह गांव में वज्रपात में दो बच्चों की मौत हो गयी. मृतकों में चिरुडीह गांव के इब्राहिम अंसारी का बेटा मिस्वाज अंसारी(12) और शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव के ताज हुसैन का बेटा मो इनायत हुसैन (8) है. परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को बादल छाने के बाद दोनों बच्चे घर के सामने पेड़ के नीचे खेल रहे थे.
अचानक वज्रपात होने से दोनों बेहोश होकर गिर गये. परिजनों ने आनन फानन में दोनों को उठाकर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. जहां जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, मो इनायत हुसैन चिरुडीह गांव में अपने मामा के घर में रहकर पढ़ाई कर रहा था.
इसे भी पढ़ें
गोड्डा में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, 3 लोग घायल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




