ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बढ़ने वाली है गर्मी, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, देखें वेदर फोरकास्ट

Updated at : 08 Mar 2025 4:46 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather forecast for next 5 days

झारखंड में अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा मौसम.

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अब गर्मी बढ़ने वाली है. मौसम विभाग का वेदर फोरकास्ट आ गया है. अगले 5 दिन का मौसम कैसा रहने वाला है, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में गर्मी बढ़ने वाली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि झारखंड में जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है. अब तक लोगों को सुबह-शाम ठंड लग रही थी. दिन में गर्मी थी. अब तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है, जिससे मौसम बदल जायेगा. मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले 5 दिन में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, जिससे झारखंड में गर्मी बढ़ेगी.

9 मार्च को कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड में कई दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कभी गिरावट आ रही थी, तो कभी बढ़ोतरी हो रही थी. रविवार 9 मार्च 2025 को राज्य के दक्षिणी हिस्से में आंशिक बादल छाये रहेंगे. हालांकि, राज्य के अन्य हिस्सों में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क बना रहेगा.

10 मार्च को झारखंड के इन हिस्सों में छाया रहेगा बादल

सोमवार 10 मार्च 2025 को राज्य के दक्षिणी (सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा), मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़) और उत्तर-पूर्वी (देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह और धनबाद) हिस्से में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है. उत्तर-पश्चिमी भागों (पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, लोहरदगा और चतरा) में आसमान साफ रहेगा. इस दौरान मौसम शुष्क ही रहेगा.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

11 मार्च को मौसम में हो सकता है थोड़ा परिवर्तन

मंगलवार 11 मार्च 2025 को मौसम में थोड़ा परिवर्तन होने की उम्मीद है. इस दिन प्रदेश में आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहेगा. बुधवार 12 मार्च 2025 को मौसम में फिर थोड़ा बदलाव होगा. आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रांची में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रांची के मौसम की बात करें, तो 9 मार्च को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 10 मार्च को रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. 11 मार्च को आसमान साफ रहेगा, तो 12 मार्च को फिर आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. हालांकि, इस दौरान मौसम शुष्क ही रहेगा.

झारखंड में सबसे कम उच्चतम तापमान सरायकेला का

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला-खरसावां के सरायकेला में रहा. झारखंड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेंटीग्रेड खूंटी में रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें

8 मार्च को आपके शहर में कितनी है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें कीमत

झारखंड में करवट लेगा मौसम, आसमान में छायेंगे बादल, आज ही जान लें कल तापमान बढ़ेगा या घटेगा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola