झारखंड के पहले जनजातीय विवि के लिए 129 पद स्वीकृत, इन विषयों के लिए होगी नियुक्ति

Updated at : 14 Apr 2024 7:20 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के पहले जनजातीय विवि के लिए 129 पद स्वीकृत, इन विषयों के लिए होगी नियुक्ति

विवि की स्थापना जमशेदपुर में की गयी है. राजभवन ने मार्च 2023 में ही कुलपति, प्रतिकुलपति, रजिस्ट्रार और वित्त परामर्शी की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के पहले जनजातीय विश्वविद्यालय ‘पंडित रघुनाथ मुर्मू जनजातीय विवि’ के संचालन का रास्ता साफ हो गया है. सरकार ने विवि के लिए कुलपति, प्रतिकुलपति, वित्त परामर्शी, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त पदाधिकारी और कर्मचारियों समेत कुल 129 पद स्वीकृत कर दिये हैं. इधर, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.

विवि की स्थापना जमशेदपुर में की गयी है. राजभवन ने मार्च 2023 में ही कुलपति, प्रतिकुलपति, रजिस्ट्रार और वित्त परामर्शी की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे. विवि में जिन विषयों की स्वीकृति दी गयी है, उनमें सामाजिक संकाय के अंतर्गत अर्थशास्त्र, इतिहास और पुरातत्व, भूगोल और क्षेत्रीय विकास, समाजशास्त्र, मानव विज्ञान और प्रथागत कानून, श्रम अध्ययन व शांति और संघर्ष अध्ययन विषय के विभाग होंगे.

इसी प्रकार कला एवं मानविकी संकाय के अंतर्गत हिंदी, संताली, हो, नागपुरी, कुड़ुख, मुंडारी, कुरमाली, खड़िया, पंचपरगनिया, खोरठा, दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी और अन्य विदेशी भाषा के विभाग शामिल हैं. विज्ञान, प्रबंधन और कंप्यूटर व सूचना संकाय होंगे : विवि में विज्ञान संकाय के अंतर्गत औषधीय, संगंधित तथा कृषि पौधों एवं पारंपरिक चिकित्सा विभाग, ग्रामीण तथा वन प्रबंधन एवं पर्यावरण विज्ञान तथा कानून विभाग शामिल हैं.

Also Read: रांची विवि के विद्यार्थियों का पंजाब में बेहतर प्रदर्शन, हुए सम्मानित

प्रबंधन संकाय के अंतर्गत पर्यटन, आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन विभाग शामिल हैं. कंप्यूटर एवं सूचना संकाय के अंतर्गत कंप्यूटर विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, जनजातीय अध्ययन संकाय अंतर्गत जनजातीय कला, लोक साहित्य तथा संस्कृति विभाग, लोक अध्ययन विभाग व इतिहास तथा संग्रहालय विज्ञान और जनजातीय तथा तुलनात्मक भाषा विज्ञान विभाग होंगे. इसके अलावा ललित कला संकाय, मंच कला संकाय, शारीरिक शिक्षा संकाय और विधि संकाय भी खुलेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola