ePaper

अमेरिकी काउंसलेट जेनरल और झारखंड की मुख्य सचिव के बीच क्या हुई बात? किन क्षेत्रों में सहयोग पर हुई चर्चा?

Updated at : 29 Jul 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News Chief Secretary meets US Consulate General in Ranchi

रांची में मुख्य सचिव अलका तिवारी के साथ अमेरिकी काउंसलेट जेनरल.

Jharkhand News: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने मंगलवार गको अमेरिकी काउंसलेट जेनरल के साथ अमेरिका और झारखंड के बीच सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की. खनन, पर्यटन, कृषि के अलावा कार्बन क्रेडिट पर भी चर्चा की. बैठक के दौरान अमेरिकी कांसुलेट जेनरल ने झारखंड की मुख्य सचिव से कहा कि उनका देश कई क्षेत्रों में झारखंड के साथ सहयोग करना चाहता है.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और निवेश को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी के साथ अमेरिकी काउंसलेट जेनरल की विस्तृत चर्चा हुई. इस दौरान खनन, पर्यटन, कृषि, ऊच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संतुलन, श्रम शक्ति इत्यादि क्षेत्रों में सहयोग और निवेश की संभावनाएं तलाशी गयीं.

अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा

बैठक के बाद मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि झारखंड के कई क्षेत्रों में निवेश और सहयोग की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने राज्य की प्राकृतिक संसाधनों के बारे में विस्तार से बताया. साथ ही यहां की श्रम शक्ति को हुनरमंद बनाकर कैसे योजनाओं के माध्यम से वृहद आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है, उस पर प्रकाश डाला. उन्होंने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण में आये बड़े बदलाव को रेखांकित किया.

झारखंड के परिदृश्य को बदला जा सकता है – अलका

मुख्य सचिव ने बताया कि कैसे मुख्यमंत्री की पहल से मंईयां सम्मान योजना से महिलाओं का आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण से लेकर श्रम का पलायन रोककर झारखंड की आर्थिक-सामाजिक परिदृश्य को बदला जा रहा है. उन्होंने ऊच्च शिक्षा के क्षेत्र में अमेरिकी विश्वविद्यालयों के साथ संभावनाओं पर भी चर्चा की. अमेरिकी काउंसलेट जेनरल कैली जाइल डियाज ने चर्चा के दौरान चिह्नित क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रक्रिया शुरू करने पर बल दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खनन, खनन उपकरण कारखाना स्थापना में ज्वायंट वेंचर

खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने अमेरिकी काउंसलेट जेनरल को बताया कि खनन के क्षेत्र में कोयला समेत विभिन्न खनिजों के खनन, खनन उपकरण कारखाना स्थापना में ज्वायंट वेंचर की अपार संभावनाएं हैं. लिथियम, ग्रेफाइट और टाइटेनियम के प्रसंस्करण में भी आपसी सहयोग से आगे बढ़ा जा सकता है.

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोग पर भी हुई चर्चा

टास्क फोर्स-सस्टनेबल जस्ट ट्रांजिशन के चेयरमैन एके रस्तोगी ने पर्यावरण संरक्षण में सहयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला. बताया कि झारखंड पूरे भारत में सर्वाधिक 33 प्रतिशत वन क्षेत्र वाला राज्य है. कार्बन क्रेडिट के क्षेत्र में आपसी सहयोग की बड़ी संभावना है. इसके अतिरिक्त झारखंड के पर्यटन स्थलों का उल्लेख करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में भी निवेश और सहयोग की प्रचुर संभावना है. राज्य में लगभग 70 प्रतिशत लोग कृषि कार्य से जुड़े हैं. यह क्षेत्र भी सहयोग और निवेश के लिए आकर्षक क्षेत्र है.

इसे भी पढ़ें

Cyber Crime: सीबीआई अधिकारी बनकर रेलवे कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 3.9 लाख रुपए की ठगी

पलामू टाइगर रिजर्व से 35 गांव के लोगों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू

देवघर में बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के 2 दर्जन से अधिक घायल

बचपन में घूम-घूमकर बेचा ब्रेड, बने YouTube एन्फ्लूएंसर, योजनाओं के प्रचार में ‘सरकार’ मांग रही मदद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola