बचपन में घूम-घूमकर बेचा ब्रेड, बने YouTube एन्फ्लूएंसर, योजनाओं के प्रचार में ‘सरकार’ मांग रही मदद

एसडीएम के साथ बात करते राजाराम प्रसाद. फोटो : प्रभात खबर
Success Story: अपना और अपने परिवार के सदस्यों का पेट भरने के लिए बचपन में घूम-घूमकर ब्रेड (पाव-रोटी) बेचने वाला बच्चा एक दिन इतना बड़ा बन जायेगा कि खुद एसडीएम उसके घर आयेंगे, किसी ने सोचा न था. लेकिन, ये हुआ. झारखंड के गढ़वा जिले के राजाराम प्रसाद ने YouTube पर कुछ ऐसा काम कर दिया कि अब ‘सरकार’ उससे मदद मांग रही है. क्या है पूरा मामला, यहां पढ़ें.
Table of Contents
Success Story| रमना (गढ़वा), दिनेश कुमार गुप्ता : झारखंड में एक लड़का कभी आजीविका चलाने के लिए घूम-घूमकर टोकरी में पाव-रोटी (ब्रेड) बेचा करता था. कुछ दिनों के बाद उसके दिमाग में यूट्यूब चैनल शुरू करने की बात आयी. उसने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया. ब्रेड बेचने वाला यह युवक आज इतना मशहूर हो चुका है कि एसडीएम खुद उससे मिलते हैं और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में मदद मांगते हैं.
रमना के रहने वाले राजाराम प्रसाद से मिले एसडीएम
जी हां. हम बात कर रहे हैं राजाराम प्रसाद की. गढ़वा जिले के रमना प्रखंड के रमना में रहने वाला राजाराम प्रसाद की गिनती आज झारखंड के शीर्ष यूट्यूबर में होती है. गढ़वा के एसडीएम संजय कुमार ने रविवार को राजाराम प्रसाद के घर पहुंचकर उसकी तारीफ की. एसडीएम ने कहा कि रमना जैसी छोटी-सी जगह से गढ़वा ही नहीं, पूरे राज्य में अपनी पहचान बनाने वाले राजाराम प्रसाद आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं.
Success Story: राजाराम से प्रेरणा लें युवा – संजय कुमार
एसडीएम ने कहा कि युवाओं को राजाराम प्रसाद की सफलता (Success Story) से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि राजाराम ने महज 8 साल की उम्र में टोकरी में पाव-रोटी बेचने से लेकर आज 3.7 मिलियन सब्सक्राइबर वाले यूट्यूब चैनल सीखें ऑल इन हिंदी (Sikhe All In Hindi) तक का सफर तय किया है. यह कोई आसान यात्रा नहीं थी.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोगों को प्रभावित कर रहा राजाराम का संघर्ष
राजाराम की संघर्षपूर्ण और प्रेरणादायी कहानी (Success Story) सबको गहराई से प्रभावित कर रहा है. अपने यूट्यूब चैनल के जरिये मोबाइल से जुड़ी जानकारी, सोशल मीडिया ऐप्स, सरकारी अपडेट्स और ‘हाउ-टू’ गाइड्स आसान भाषा में साझा करना एक सराहनीय पहल है.
एसडीएम ने राजाराम के साथ बिताये 2 घंटे
एसडीएम ने राजाराम के साथ लगभग 2 घंटे से अधिक समय का एक कार्यक्रम किया. इसमें एसडीएम संजय कुमार ने राजाराम से कहा कि वह सोशल मीडिया के जरिये सरकारी योजनाओं और लोक कल्याणकारी संदेशों को आम जनता तक पहुंचाने में सहयोगी की भूमिका निभाये.
जोश टॉक्स के मंच तक जा चुके हैं राजाराम प्रसाद
राजाराम ने यूट्यूब की और से सिल्वर प्ले बटन, गोल्ड प्ले बटन के साथ-साथ क्रिएटर कलेक्टिव अवॉर्ड मिले हैं. राजाराम ने जोश टॉक्स (Josh Talks) जैसे राष्ट्रीय मंच पर शिरकत की है. इस अवसर पर उनके बड़े भाई बलराम प्रसाद गुप्ता, धनश्याम प्रसाद, पिंटू गुप्ता, अमन सोनी सहित कई लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें
बसिया के ओमप्रकाश साहू की मत्स्य क्रांति के मुरीद पीएम मोदी, ‘मन की बात’ में कही बड़ी बात
Weather Alert: झारखंड के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में बदलेगा मौसम, होगी बारिश, वज्रपात का भी अलर्टझारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




