ePaper

Cyber Crime: सीबीआई अधिकारी बनकर रेलवे कर्मचारी को डिजिटल अरेस्ट कर 3.9 लाख रुपए की ठगी

Updated at : 29 Jul 2025 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
Cyber Crime latehar news jharkhand

साइबर अपराधी की गिरफ्तारी की जानकारी देते पुलिस पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

Cyber Crime: झारखंड के एक रेलवे कर्मचारी को साइबर क्रिमिनल ने सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट किया और उससे करीब 4 लाख रुपए की ठगी की. साइबर ठगी करने वाले इस शख्स को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साइबर ठगी में इस्तेमाल किया गया मोाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

विज्ञापन

Cyber Crime| लातेहार, चंद्रप्रकाश सिंह : लातेहार जिले के टोरी रेलवे स्टेशन के रेलवे कर्मचारी रविशंकर केसरी को डिजिटल अरेस्ट कर 3.9 लाख रुपए की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार साइबर अपराधी सुरेंद्र खोजा राजस्थान के निंबी जोधा, कुचामन का रहने वाला है. उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. मुख्यालय डीएसपी संजीव मिश्रा ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी.

साइबर ठगी में इस्तेमाल किया गया मोबाइल बरामद

पुलिस ने उसके पास से साइबर ठगी में उपयोग किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है. उन्होंने बताया कि पीड़ित रेलवे कर्मी रविशंकर केसरी को एक सप्ताह तक डिजिटल अरेस्ट कर 3 लाख 90 हजार रुपए की ठगी की गयी थी. इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 01/25 दर्ज किया गया था. पुलिस ने टेक्निकल सेल और साइबर पदाधिकारी की मदद से साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है.

इस तरह रेलवे कर्मचारी को लिया लपेटे में

डीएसपी ने बताया कि साइबर अपराधी सुरेंद्र खोजा एक लाख रुपये अपने खाते (खाता संख्या 1102110120073619) में जमा कराये थे. शेष 3 अन्य अकाउंट में 2 लाख 90 हजार रुपए ट्रांसफर कराये थे. उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर 2024 को अज्ञात नंबर से टेलीकॉम विभाग के पदाधिकारी बनकर पीड़ित से संपर्क किया गया. उसे बताया गया कि दिल्ली में उसके नाम से अवैध सिम लिया गया है और अपराध किया जा रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10 मिनट के अंदर जेल भेजने की धमकी

फिर उसे दिल्ली पुलिस से जोड़ा गया और बताया गया कि उस पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस चल रहा है. इसके बाद रविशंकर केसरी को फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर कॉल करके धमकाया गया. 10 मिनट के अंदर पूरे परिवार को जेल भेज देने की बात कहकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया गया. छापेमारी अभियान में साइबर थाना के एसआई पिंटू कुमार, एएसआई जितेंद्र कुमार और आरक्षी वीरेंद्र पासवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather Today: रांची सहित 13 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

बचपन में घूम-घूमकर बेचा ब्रेड, बने YouTube एन्फ्लूएंसर, योजनाओं के प्रचार में ‘सरकार’ मांग रही मदद

देवघर में बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के 2 दर्जन से अधिक घायल

Palamu Tiger Reserve: बाघ देखना है, तो चले आईए पलामू टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola