बरवाडीह में व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रक्रिया शुरू

Updated:
विज्ञापन

बरवाडीह प्रखंड में व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। 30 अगस्त को होने वाले चुनाव को लेकर प्रत्याशियों और व्यवसायियों में उत्साह है।

विज्ञापन

बेतला ,लातेहार . बरवाडीह प्रखंड में नये व्यावसायिक संघ के गठन को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गयी है . अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वर्तमान व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष दीपक राज और मनोज प्रसाद ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया . नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में उत्साह देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

चुनाव को लेकर चर्चा तेज

अध्यक्ष पद के लिए दोनों प्रत्याशियों के मैदान में उतरने से व्यवसायियों के बीच चुनाव को लेकर चर्चा तेज हो गैई है. बताया गया कि प्रखंड के व्यावसायिक संघ के नए पदाधिकारियों के चयन के लिए 30 अगस्त को चुनाव कराया जाएगा . चुनाव को लेकर व्यवसायियों में काफी उत्साह है. प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं. चुनाव के परिणाम के बाद संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा .


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola