लातेहार में दलदल बनी सड़क में फंसी बस, एक घंटे तक जाम, तीसरी बार हुई घटना से ग्रामीणों में रोष

Updated:
विज्ञापन

कीचड़ में फंसी बस | Prabhat Khabar Network

लातेहार के बेतला-गारू मार्ग पर कीचड़ में बस फंसने से एक घंटे तक जाम लगा रहा। सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जताया भारी रोष।

विज्ञापन

संतोष कुमार की रिपोर्ट बेतला नेशनल पार्क . लातेहार से लात जा रही बालाजी यात्री बस सोमवार को बेतला- गारू मार्ग के लाभर पिकेट से आगे टोंगारी के बीच मुख्य सड़क पर बने गहरे दलदल में फंस गयी. बस के बीच सड़क पर फंसते ही दोनों ओर से वाहनों का परिचालन ठप हो गया. देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

यात्रियों ने खुद मोर्चा संभाला

कीचड़ में पहिया धंसने के बाद बस के चालक ने उसे निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद बस में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतारा गया. यात्रियों ने भारी परेशानी के बीच खुद मोर्चा संभाला. ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी का इंतजाम किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद बस को खींचकर दलदल से बाहर निकाला गया. इसके बाद ही सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका.

ये भी पढ़ें: झारखंड का सबसे ऊंचा लोध फॉल में जलस्तर बढ़ा, लकड़ी के पुल पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक

महीने में यह लगातार तीसरी घटना

बालाजी बस के इस मार्ग में दुर्घटनाग्रस्त होने या फंसने की यह पहली घटना नहीं है. इस महीने में यह लगातार तीसरी घटना है. इससे पहले 7 अगस्त को पहली बार और 19 अगस्त को दूसरी बार भी यही बस इसी जगह फंसी थी. अब 24 अगस्त को तीसरी बार बस के कीचड़ में फंसने से ग्रामीणों और यात्रियों में प्रशासन के खिलाफ भारी रोष देखा जा रहा है. लगातार हो रही इन घटनाओं से इस मार्ग पर सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है.

ये भी पढ़ें: मानसून में निखरा पलामू टाइगर रिजर्व का सौंदर्य, उफनती नदियां और झरने बने आकर्षण का केंद्र, उमड़ रहे पर्यटक

दो दर्जन गांवों की 10 हजार आबादी भगवान भरोसे

लात पंचायत के अंतर्गत करीब दो दर्जन गांव आते हैं, जहां 10 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है. लात पंचायत के लोगों के लिए लाभर-टोंगारी मुख्य सड़क ही जिला मुख्यालय और अन्य क्षेत्रों से जुड़ने का एकमात्र सहारा है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा है. संवेदक और विभाग की लापरवाही के कारण बरसात के दिनों में इस मार्ग पर चलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है. क्षेत्र में जब भी हल्की बारिश होती है, सड़क तालाब और दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे रोजाना छोटे-बड़े वाहन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola