लातेहार : प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 93 टीबी मरीजों के बीच बांटी गई पोषण टोकरी

Updated:
विज्ञापन

पोषण टोकरी वितरण करते कर्मी / Prabhat Khabar Network

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बालूमाथ स्वास्थ्य केंद्र में 93 टीबी मरीजों को पोषण टोकरी वितरित की गई। जानें पूरी जानकारी।

विज्ञापन

बालूमाथ(लातेहार) . प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ में टीबी मरीजों के बीच अतिरिक्त पोषण टोकरी का वितरण किया गया. कार्यक्रम में सीसीएल के सहयोग एवं सिनी संस्था के माध्यम से कुल 93 पोषण टोकरी मरीजों को उपलब्ध कराई गई. कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक अशोक कुमार, एसटीएस राजीव कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने की सलाह

स्वास्थ्यकर्मियों ने टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने, पौष्टिक एवं संतुलित आहार का सेवन करने तथा समय-समय पर आवश्यक जांच कराने की सलाह दी. स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि टीबी के उपचार के दौरान मरीजों को पर्याप्त पोषण मिलना बेहद जरूरी है. अतिरिक्त पोषण से मरीजों को आवश्यक ऊर्जा मिलने के साथ उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में मदद मिलती है.

टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य

जिससे उपचार के दौरान उनके स्वास्थ्य में सुधार तेजी से हो सकता है. अधिकारियों ने मरीजों से अपील की कि चिकित्सकों द्वारा बताई गई दवाओं का नियमित सेवन करें और उपचार की अवधि पूरी होने तक दवा बीच में न छोड़ें. उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. कार्यक्रम के अंत में स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को नियमित उपचार और पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक किया. कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola