ePaper

देवघर में बस-ट्रक की टक्कर में 6 की मौत, बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के 2 दर्जन से अधिक घायल

Updated at : 29 Jul 2025 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
deoghar bus truck collission news

ट्रक से टकराने के बाद बस के परखच्चे उड़ गये. फोटो : प्रभात खबर

Bus-Truck Collision in Deoghar: देवघर में मंगलवार 29 जुलाई को सुबह-सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. इसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गयी और 28 लोग घायल हो गये. मृतकों में 5 बिहार के और एक देवघर के रहने वाले थे. बस के ड्राइवर की भी दुर्घटना में मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. प्रशासन की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया. मृतकों में सबसे ज्यादा 5 लोग बिहार के हैं.

विज्ञापन

Bus-Truck Collision in Deoghar: श्रावणी मेला के बीच देवघर में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया. श्रद्धालुओं से भरी बस की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इसमें बिहार, झारखंड, के 6 लोगों की मौत हो गयी. बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. सभी की उम्र 50 साल से कम है. दुर्घटना में देवघर के ड्राइवर सुभाष तुरी (30) समेत 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सदर अस्पताल में 1 श्रद्धालु की मौत हुई, तो 1 अन्य की मौत एम्स देवघर में हुई. श्रद्धालु देवघर में बाबा बैद्यनाथ को जलार्पण करने के बाद बासुकिनाथ की ओर जा रहे थे. इसी समय बस की ट्रक से टक्कर हो गयी.

गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को एम्स रेफर किया

इस तरह कुल 6 लोगों की मौत हो गयी. गंभीर हालत में 9 लोगों को एम्स देवघर रेफर कर दिया गया. 2 लोगों का सदर अस्पताल देवघर में इलाज चल रहा है. इससे पहले 17 लोगों का सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज किया गया. मृतकों में 5 बिहार के और एक देवघर का रहने वाला था. मृतकों में 3 पुरुष और 3 महिला शामिल हैं.

34 लोग हुए हैं दुर्घटना में घायल

दुर्घटना में मरने वाले और घायलों की कुल संख्या 34 है. इसमें 25 लोग बिहार के हैं. बिहार के पश्चिमी चंपारण, गयाजी और पटना के सबसे अधिक लोग हैं. घायलों में उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के भी लोग हैं. छत्तीसगढ़ 4 और उत्तर प्रदेश के 2 लोग शामिल हैं.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

4 लोगों की घटनास्थल पर ही हो गयी मौत

नामउम्रलिंगकहां के रहने वाले
समदा देवी38महिलातारेगना, पटना, बिहार
सुमन कुमारी30महिलासोनरा, गयाजी, बिहार
दुर्गावती देवी45महिलामकराजी, पश्चिमी चंपारण, बिहार
सुभाष तुरी30पुरुषचकरामा, मोहनपुर, देवघर

सदर अस्पताल में दम तोड़ा

नामउम्रलिंगकहां के रहने वाले
शिवराज उर्फ पियूष17पुरुषखाजमा, वैशाली, बिहार

एक व्यक्ति की एम्स देवघर में हुई मौत

नामउम्रलिंगकहां के रहने वाले
देवकी प्रसाद45पुरुषतारेगना, पटना, बिहार

इन लोगों को एम्स रेफर किया गया

नामउम्रलिंगकहां के रहने वाले
जानकी देवी35महिलामकराजी, पश्चिमी चंपारण, बिहार
छातू धांगर16महिलाबेलहवा, पश्चिमी चंपारण
फूलपति देवी45महिलाहरनाटांड़, पश्चिमी चंपारण
संजाकी देवी45महिलामहार, वैशाली, बिहार
निखिल शर्मा23पुरुषरायगढ़, छत्तीसगढ़
देवकी प्रसाद49पुरुषतारेगना, पटना, बिहार
सुमन13महिलामकराजी, पश्चिमी चंपारण, बिहार
असिया देवी40महिलामकराजी, पश्चिमी चंपारण, बिहार
नंद कुमारी देवी40महिलामकराजी, पश्चिमी चंपारण, बिहार

इन लोगों का सदर अस्पताल के ओपीडी में हुआ इलाज

नामकहां के रहने वाले
कमला कुशवाहाहाता, कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
सुनील कुमार दाससोनरा, गयाजी, बिहार
सिंटू कुमार यादवडकरा, जहानाबाद, बिहार
सुभाष कुमारडकरा, जहानाबाद, बिहार
लव कुश कुमारडकरा, जहानाबाद, बिहार
शुभांगी देवीहारनाटांड़, पश्चिमी चंपारण, बिहार
कलावती देवीहरनाटांड़, पश्चिमी चंपारण, बिहार
गीता देवीरायगढ़, छत्तीसगढ़
ज्ञानवति देवीरायगढ़, छत्तीसगढ़
रवि पंडितविदुपुर, वैशाली, बिहार
रुक्मणी देवीपलमानकी, पटना, बिहार
शांति देवीधनुरवा, पटना, बिहार
सत्येंद्र कुमारधनुरवा, पटना, बिहार
रमेश कुमारपनवार, बिहार
आशा रामसिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश
अजीत कुमारतारेगना, पटना, बिहार
रामजी पासवानबिरना, पटनास, बिहार

इसे भी पढ़ें

Deoghar Accident: मृतकों के परिजनों को 1 लाख रुपये मुआवजा, घायलों को 20 हजार और मुफ्त इलाज का ऐलान

Watch Video : ड्राइवर को आई झपकी और…देवघर सड़क दुर्घटना की वजह कहीं ये तो नहीं

Deoghar Accident: कांवरियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बचपन में घूम-घूमकर बेचा ब्रेड, बने YouTube एन्फ्लूएंसर, योजनाओं के प्रचार में ‘सरकार’ मांग रही मदद

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola