ePaper

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लंबित आवेदनों का निर्धारित समय पर करें निबटारा, झारखंड के मंत्री दीपक बिरुआ ने दिया निर्देश

Updated at : 14 Jun 2024 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक करते मंत्री दीपक बिरुआ

बैठक करते मंत्री दीपक बिरुआ

झारखंड के मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में निबटारा करें. छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति भी मिले. इस दौरान उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण का कार्य निर्धारित समय पर पूरा करें.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं करें. लंबित आवेदनों का निबटारा निर्धारित समय पर करें, ताकि युवाओं के रोजगार का मार्ग प्रशस्त हो सके. इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि साइकिल वितरण का कार्य निर्धारित समय पर पूरा करें. इसके साथ ही छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति मिले. शुक्रवार को वे रांची स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आदिवासी कल्याण आयुक्त अजय नाथ झा को निर्देश दे रहे थे.

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना की लगातार निगरानी हो


झारखंड के मंत्री दीपक बिरुआ ने रांची में कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के निगम स्तर लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के अंदर करें. इसके साथ ही जिला स्तर पर आवेदनों की अनुशंसा की गति तेज करें. इसमें आ रही सभी बाधाओं को दूर कर युवाओं के स्वरोजगार के मार्ग को प्रशस्त करें. उन्होंने कहा इसकी लगातार निगरानी होनी चाहिए, ताकि स्वरोजगार की तरफ बढ़ रहे युवाओं को लाभ दिया जा सके.

समय पर दें साइकिल व छात्रवृत्ति


मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि स्कूली बच्चों को साइकिल वितरण योजना का लाभ दें. तय समय पर बच्चों को साइकिल मिलनी चाहिए. वर्ष 2023-24 में जो साइकिल वितरण किया जाना है, वह तय समय के अन्दर हो. उन्होंने कहा कि बच्चों को छात्रवृत्ति समय से उपलब्ध कराने में कोई कोताही नहीं करें. इस दौरान आ रही अड़चनों को दूर कर छात्र हित में कार्य करें.

जिला स्तर पर होगा वाद्य यंत्रों का वितरण


मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा कि धुमकुड़िया केंद्रों में जिला स्तर पर जिन वाद्य यंत्रों का वितरण किया जाना है, उसकी स्थिति क्या है? इस पर आदिवासी कल्याण आयुक्त ने बताया कि वितरण जिला स्तर पर होगा. वाद्य यंत्रों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. मंत्री ने उन्हें जल्द से जल्द से प्रक्रियाओं को पूरा करने का निर्देश दिया.

Also Read: Jharkhand News: किसानों के 2 लाख रुपए तक के लोन होंगे माफ, राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में बोले मंत्री बादल पत्रलेख

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola