झारखंड में खरीफ के मौसम में 2950 हजार टन ही हुआ धान
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 Feb 2024 8:32 AM
राज्य सरकार ने 2023 के मॉनसून में हुई बारिश को देखते हुए 158 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. सात जिलों के सभी प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित हुए हैं. जमीनी स्थिति का आकलन के आधार पर चतरा, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, लातेहार व पलामू जिले के सभी प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित हैं
मनोज सिंह, रांची: झारखंड में खरीफ के मौसम में करीब 2950 हजार टन धान का उत्पादन हुआ है. करीब 1165 हजार हेक्टेयर में ही धान लग पाया था. बीते साल भी खरीफ के मौसम में समय पर बारिश नहीं हो पायी थी. इस कारण राज्य के सूखा पड़ गया था. राज्य सरकार ने 1640 हजार हेक्टेयर में धान लगाने का लक्ष्य रखा गया था. इसकी तुलना में करीब 1185 हजार हेक्टेयर में ही धान लग पाया था. सरकार ने जो उत्पादन लक्ष्य रखा था, उसका आधा ही धान का उत्पादन हो पाया है. खरीफ-23 में कृषि विभाग ने कुल 1751 हजार हेक्टेयर में कई प्रकार का फसल लग पाया था. इतनी जमीन पर 3820 हजार टन खाद्यान्न का उत्पादन हो पाया था. कृषि विभाग ने खरीफ के उत्पादन की रिपोर्ट केंद्र सरकार को फरवरी माह में भेजी है. इसमें विभिन्न फसलों के उत्पादन की जानकारी दी है.
158 प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित है :
राज्य सरकार ने 2023 के मॉनसून में हुई बारिश को देखते हुए 158 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. सात जिलों के सभी प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित हुए हैं. जमीनी स्थिति का आकलन के आधार पर चतरा, देवघर, धनबाद, गढ़वा, गिरिडीह, लातेहार व पलामू जिले के सभी प्रखंड सूखाग्रस्त घोषित हैं. इससे करीब 15 लाख से अधिक किसान प्रभावित हैं. खरीफ के सीजन में सरकार ने 2.82 लाख हेक्टेयर में फसल लगाने का लक्ष्य रखा था. जिसमें 16.13 लाख हेक्टेयर में ही धान लगा था. स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने ग्राउंट ट्रूथिंग कराया था. जिस पर 17 जिलों के 158 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










