26.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Jharkhand Holiday List 2021 : झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को नये साल का तोहफा, जानिए 2021 में कितनी मिलेंगी छुट्टियां

Jharkhand Holiday List 2021, Jharkhand news, Ranchi news, रांची : झारखंड की हेमंत सरकार की ओर से वार्षिक कैलेंडर जारी हुआ है. इसके तहत राज्य के सरकारी कर्मचारियों को नये साल में 38 छुट्टियां दी गयी हैं. वहीं, 4 छुट्टियां रविवार होने के कारण कट गयी है. वर्ष 2021 में एनआई एक्ट के तहत 22 राजपत्रित अवकाश (गजेटेड हॉलीडे) और कार्यपालक आदेश (Executive order) के तहत 16 छुट्टी पूरे साल में दी गयी है. इस तरह से झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को नये साल में कुल 38 दिनों की छुट्टी नये कैलेंडर के तहत मिली है. झारखंड सरकार की वर्ष 2021 की सरकारी कैलेंडर को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने जारी किया है. 13 जनवरी, 2021 को कर्मचारियों को साल की पहली छुट्टी सोहराय पर्व के कारण मिलेगी.

हालांकि, नये साल में झारखंड के कर्मचारियों की कई छुट्टियां मारी भी गयी है. इसके तहत 28 मार्च को होलिका दहन, 25 अप्रैल को महावीर जयंती, 15 अगस्‍त को स्वतंत्रता दिवस और 22 अगस्त को रक्षा बंधन की छुट्टियां रविवार होने के कारण कट गयी. फिलहाल, इसके लिए अलग से छुट्टी की घोषणा नहीं की गयी है. वहीं, एक अप्रैल को मिलने वाले बैंकिंग वार्षिक बंदी का लाभ से भी झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को वंचित होना पड़ेगा.

Also Read: नये साल में जश्न को लेकर शहर के बार, होटल व रेस्टोरेंट्स के लिए जारी हुआ गाइडलाइन, जानें कैसे करना होगा पालन
यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट :

1. झारखंड सरकार के राजपत्रित अवकाश (गजेटेड हॉलीडे)
तारीख : दिन : दिवस
26 जनवरी : मंगलवार : गणतंत्र दिवस
11 मार्च : गुरुवार : महाशिवरात्रि
29 मार्च : सोमवार : होली
02 अप्रैल : शुक्रवार : गुड फ्राइडे
14 अप्रैल : बुधवार : अंबेडकर जयंती
15 अप्रैल : गुरुवार : सरहुल
21 अप्रैल : बुधवार : रामनवमी
14 मई : शुक्रवार : ईद-उल-फितर
26 मई : बुधवार : बुद्ध पूर्णिमा
21 जुलाई : बुधवार : ईद-उल-जुहा (बकरीद)
19 अगस्त : गुरुवार : मुहर्रम
30 अगस्त : सोमवार : जनमाष्टमी
17 सितंबर : शुक्रवार : विश्वकर्मा पूजा
02 अक्टूबर : शनिवार : गांधी जयंती
13 अक्टूबर : बुधवार : महाष्टमी
14 अक्टूबर : गुरुवार : महानवमी
15 अक्टूबर : शुक्रवार : विजयादशमी
19 अक्टूबर : मंगलवार : मिलाद-उल-नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिवस)
04 नवंबर : गुरुवार : दीपावली
10 नवंबर : बुधवार : सूर्य षष्ठी (सायं अर्घ्य)
19 नवंबर : शुक्रवार : श्री गुरुनानक जयंती और
25 दिसंबर : शनिवार : क्रिसमस

2. कार्यपालक (Executive order) के तहत छुट्टियां :

तारीख : दिन : दिवस
13 जनवरी : बुधवार : सोहराय
14 जनवरी : गुरुवार : मकर संक्राति
23 जनवरी : शनिवार : सुभाषचंद्र बोस जयंती
16 फरवरी : मंगलवार : बसंत पंचमी
27 फरवरी : शनिवार : संत रविदास जयंती
01 मई : शनिवार : मजदूर दिवस
30 जून : बुधवार : हूल दिवस
12 जुलाई : सोमवार : रथयात्रा
09 अगस्त : सोमवार : विश्व आदिवासी दिवस
10 सितंबर : शुक्रवार : गणेश चतुर्थी
07 अक्टूबर : गुरुवार : शारदीय नवरात्र
12 अक्टूबर : मंगलवार : दशहरा (महासप्तमी)
05 नवंबर : शुक्रवार : गोवर्धन पूजा
06 नवंबर : शनिवार : चित्रगुप्त पूजा व भैया दूज
11 नवंबर : गुरुवार : छठ प्रात: अर्घ्य
15 नवंबर : सोमवार : भगवान बिरसा मुंडा जयंती सह राज्य स्थापना दिवस

Posted By : Samir Ranjan.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें