झारखंड के सरकारी कर्मियों के बुरी खबर, सैलरी में की जाएगी कटौती, जानें क्या है वजह
Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Feb 2025 10:50 AM
झारखंड के सरकारी कर्मियों के चिकित्सा भत्ते में कटौती
Jharkhand Govt Employees : झारखंड के सरकारी कर्मियों के वेतन भत्ते में 500 रुपये की कटौती की गयी है. पहले यह भत्ता 1000 रुपये था. इसके अलावा बच्चों के शिक्षा भत्ता में कटौती की गयी है.
रांची : अगर आप झारखंड के सरकारी कर्मी हैं तो आपके लिए बुरी खबर है. दरअसल मार्च 2025 से राज्य कर्मियों को दिया जाने वाला चिकित्सा भत्ता कम किया जायेगा. वर्तमान में, राज्य सरकार के सभी कर्मियों को प्रति माह 1000 रुपये चिकित्सा भत्ता दिया जाता है. लेकिन अब कर्मियों को प्रति माह 500 रुपये चिकित्सा भत्ता मिलेगा.
500 रुपये की दर से होगी प्रीमियम राशि की कटौती
प्रति माह 500 रुपये की दर से स्वास्थ्य बीमा के लिए प्रीमियम की राशि की कटौती की जायेगी. यह बदलाव राज्य कर्मियों को दी जानेवाली स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत किया जा रहा है. जिसके अनुसार प्रति माह 500 रुपये की दर से प्रीमियम की राशि की कटौती की जायेगी. जो सालाना 6000 रुपये है.
मार्च 2025 से होगा लागू
इस योजना के लाभुक सभी कर्मियों को 500 रुपये प्रति माह चिकित्सा भत्ता का भुगतान ओपीडी/जांच/ दवा आदि के लिए पूर्व की तरह किया जायेगा. यह बदलाव मार्च 2025 से लागू होगा और कर्मियों को इसके अनुसार वेतन विपत्र में कटौती की जायेगी. इस बाबत वित्त सचिव प्रशांत कुमार ने सभी विभागीय सचिवों, आयुक्तों, उपायुक्तों को पत्र लिखकर मार्च 2025 से वेतन विपत्र में 500 रुपये की कटौती करने का आग्रह किया है. दरअसल वित्त विभाग ने ये स्पष्ट किया था कि कई नई योजनाओं के कारण राजकोष पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है. इसके अलावा बच्चों की पढ़ाई के लिए मिलने वाला शिक्षा भत्ता भी अब लोगों को नहीं मिलेगा.
Also Read: टाटा स्टील की नौकरी के लिए युवाओं ने छोड़ दी पढ़ाई, अब कर रहे आंदोलन, जानें पूरा मामला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










