ePaper

ममता बनर्जी, अब मैं आपको कोर्ट में देख लूंगा, बोले विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी

Updated at : 14 Jan 2026 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee I will see you in Court Suvendu Adhikari coal scam

ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर बड़ी बात कही है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कोयला घोटाला को लेकर उनके खिलाफ जो बयान दिया था, उसके लिए वह चीफ मिनिस्टर को कोर्ट में घसीटेंगे.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी कोयला घोटाला मामले में एक बयान देकर मुश्किलों में घिर गयीं हैं. वह पूरी तरह से असमंजस में दिख रहीं हैं. मानहानि नोटिस का जवाब देने के लिए उनको जो समयसीमा दी गयी थी, वह खत्म हो चुकी है. ममता बनर्जी उसका जवाब नहीं दे पा रहीं हैं, क्योंकि वह मुश्किल में हैं. ये बातें पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने कहीं हैं.

ममता बनर्जी ने जो आरोप लगाये हैं, बेबुनियाद हैं – शुभेंदु अधिकारी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोयला तस्करी मामले में बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने उन पर जो आरोप लगाये हैं, वे बेबुनियाद हैं. मनगढ़ंत हैं. शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजा था मानहानि का नोटिस

नेता प्रतिपक्ष ने पिछले दिनों ममता बनर्जी को मानहानि का नोटिस भेजा था. उन्होंने नोटिस की कॉपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा था कि अगर 72 घंटे के अंदर उनके नोटिस का जवाब नहीं मिला, तो वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. आज उन्होंने कहा कि जवाब देने की समयसीमा समाप्त हो चुकी है. अब वह ममता बनर्जी से अदालत में मिलेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी पूरी तरह असमंजस में – शुभेंदु अधिकारी

नंदीग्राम के विधायक ने कहा- ममता बनर्जी पूरी तरह असमंजस में दिख रही हैं. मेरी ओर से भेजे गये मानहानि नोटिस का जवाब देने के लिए उन्हें जो समय दिया गया था, वह अब खत्म हो चुका है. मुश्किल में होने के कारण वह जवाब नहीं दे पा रही हैं. अपने आचरण से मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया है कि मेरे कोयला घोटाले में शामिल होने को लेकर लगाये गये उनके काल्पनिक आरोप उनकी अस्वस्थ मानसिक स्थिति की उपज हैं.

शुभेंदु ने ममता बनर्जी को 72 घंटे का दिया था अल्टीमेटम

शुभेंदु अधिकारी ने गत शुक्रवार को मुख्यमंत्री को कानूनी नोटिस भेजकर 72 घंटे में सबूत के साथ यह साबित करने को कहा था कि वह (शुभेंदु) कोयला तस्करी मामले में शामिल हैं. यदि ऐसा नहीं किया, तो वह दीवानी और फौजदारी दोनों तरह की मानहानि की कार्यवाही शुरू करेंगे. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस या सीएम ममता बनर्जी की ओर से शुभेंदु की इस धमकी पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है.

क्या है पूरा मामला?

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने 8 और 9 जनवरी को सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया था कि कोयला घोटाले के पैसे जगन्नाथ के जरिये शुभेंदु अधिकारी तक जाते हैं और शुभेंदु के जरिये ये पैसे अमित शाह तक पहुंचते हैं. इससे नाराज शुभेंदु ने कहा था कि ममता बनर्जी को इसका सबूत पेश करना होगा या माफी मांगनी होगी. भाजपा नेता ने 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो वह ममता बनर्जी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.

इसे भी पढ़ें

चुनावी रण में उतरने से पहले सियासी हलचल तेज, सीआरपीएफ की अतिरिक्त कंपनी बंगाल पहुंची

ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी का लीगल नोटिस, 72 घंटे में कोयला घोटाले के सबूत सार्वजनिक करने की मांग

ममता बनर्जी के बाद शुभेंदु अधिकारी ने भी ज्ञानेश को लिखा पत्र, आरोप को बताया बेबुनियाद

ममता बनर्जी के बाद भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन, चंद्रकोना में शुभेंदु अधिकारी पर ‘हमले’ के विरोध में निकाली रैली

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola