ePaper

टाटा स्टील की नौकरी के लिए युवाओं ने छोड़ दी पढ़ाई, अब कर रहे आंदोलन, जानें पूरा मामला

Updated at : 24 Feb 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur news trade aprrentice workers

फोटो खिंचवाने से कतराते रहे ट्रेड अप्रेंटिस कर्मचारी. फोटो : प्रभात खबर

Jamshedpur News: टाटा स्टील की नौकरी की उम्मीद लगाये बैठे युवाओं को नयी कंपनी में नौकरी दे दी गयी, तो नाराज ट्रेड अप्रेंटिस कर्मचारियों ने इसकी शिकायत डीसी से की है. डीसी ने कहा है कि मंगलवार को वह उनकी वार्ता प्रबंधन के लोगों से करवायेंगे.

विज्ञापन

Jamshedpur News|जमशेदपुर, अशोक झा : टाटा स्टील में 2022 सर्किल सेकेंड बैच के ट्रेड अप्रेंटिस (टीए) के कर्मचारी खुद को नयी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेस (टीएसटीएस) में भेजे जाने के खिलाफ गोलबंद हो गये हैं. सोमवार को सैकड़ों कर्मचारी टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचे. यूनियन अध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य वरीय अधिकारी अभी शहर से बाहर हैं, इसलिए कर्मचारियों की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी. बावजूद इसके कर्मचारी यूनियन कार्यालय परिसर में जमे हैं. वर्ष 2022 सर्किल सेकेंड बैच के ट्रेड अप्रेंटिस कर्मचारियों का कहना है कि बहाली के लिए जो विज्ञापन निकाला गया था, उसमें उल्लेख था कि ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद उन्हें टाटा स्टील या इसकी सब्सिडियरी कंपनी में नौकरी दी जायेगी. अब उन्हें टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेस में नियुक्त किया जा रहा है.

कर्मचारी बोले- टाटा की नौकरी के लिए पढ़ाई छोड़ दी

इन कर्मचारियों ने कहा कि ट्रेड अप्रेंटिस करने के बाद उन्हें सभी तरह की कटौती के बाद 9,500 रुपए मिलेंगे. कंपनी आवास की सुविधा नहीं देगी. मेडिकल सुविधा के नाम पर उन्हें ईएसआई की सुविधा मिलेगी. ज्यादातर बहाल युवक-युवती झारखंड और ओड़िशा के रहने वाले है. 10वीं पास करने के बाद ट्रेड अप्रेंटिस में बहाल होने के लिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी. पहले बैच के कर्मचारियों को टाटा स्टील में नौकरी मिली, लेकिन इन लोगों को नयी कंपनी में भेजा जा रहा है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अध्यक्ष का पुराना Video दिखा रहे ट्रेड अप्रेंटिस के नये कर्मचारी

टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे कर्मचारी टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी का वीडियो दिखा रहे हैं. कर्मचारियों का कहना है कि अध्यक्ष ने उस दौरान कहा था कि टाटा स्टील में ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली बंद नहीं होगी. कर्मचारियों की बहाली टाटा स्टील या इसकी सब्सिडियरी कंपनी में होगी. वे टाटा स्टील या इसकी सब्सिडियरी कंपनी में जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें नयी कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेस में भेजा जा रहा है, जो उन्हें मंजूर नहीं है. ये लोग कह रहे हैं कि अध्यक्ष ने इस मामले में प्रबंधन से बात करके मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया था.

कल टाटा स्टील प्रबंधन के साथ हो सकती है कर्मचारियों की बैठक

थक-हारकर सभी ट्रेड अप्रेंटिस कर्मचारी शाम को उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. उपायुक्त अनन्य मित्तल को अपनी समस्या के बारे में बताया. डीसी ने उनकी समस्याओं को सुनने के बाद कहा, ‘आप अपने 5 प्रतिनिधियों के नाम दें. उन प्रतिनिधियों के साथ कल यानी मंगलवार (25 फरवरी 2025) को टाटा स्टील के अधिकारियों की साथ बैठक करवायेंगे.’ इसके बाद कर्मचारी वहां से इस आस में निकले कि मंगलवार को कुछ न कुछ हल जरूर मिलेगा.

इसे भी पढ़ें

24 फरवरी को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का गैस सिलेंडर, यहां जानें

Ranchi Weather: रांची में 24 घंटे में इतना गिर गया तापमान, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

आज बाबा भोलेनाथ और मां पार्वती मंदिर से खुलेंगे पंचशूल, कल होगी विशेष पूजा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola