ePaper

jamshedpur news : जुगसलाई नगर परिषद की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में शपथ लेंगी नौशीन खान खान

Updated at : 02 Mar 2026 11:32 PM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

नप कार्यालय के कमरा नंबर एक में अध्यक्ष, तो कमरा नंबर दो में बैठेंगे उपाध्यक्ष

विज्ञापन

नप कार्यालय के कमरा नंबर एक में अध्यक्ष, तो कमरा नंबर दो में बैठेंगे उपाध्यक्ष

अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठकों के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल को किया गया व्यवस्थित

jamshedpur news :

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के लिए यह ऐतिहासिक क्षण होने जा रहा है. निर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान होली के बाद शपथ ग्रहण करेंगी. संभावना जताई जा रही है कि 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा. इसके बाद नगर परिषद कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया जाएगा. करीब 44 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जुगसलाई नगर परिषद को पहली महिला अध्यक्ष मिलने जा रही है. इसे लेकर क्षेत्र वासियों में उत्साह का माहौल है और नयी टीम से विकास की उम्मीदें जुड़ी हुई हैं.

नयी व्यवस्था के तहत नगर परिषद कार्यालय के कमरा नंबर एक को अध्यक्ष कक्ष तथा कमरा नंबर दो को उपाध्यक्ष कक्ष के रूप में विकसित किया गया है. अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठकों के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल को व्यवस्थित किया गया है. शपथ ग्रहण के बाद कार्यालय में गतिविधियां तेज होने की संभावना है और कर्मचारियों को सीधे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्देशानुसार कार्य करना होगा. प्रशासनिक कार्यों का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान द्वारा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्देश पर किया जाएगा. हालांकि, नयी बिल्डिंग बनने के बावजूद कई कमियां सामने आ रही हैं. भवन निर्माण के बाद अब तक लिफ्ट की सर्विसिंग नहीं हो पाई है. मुख्य गेट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त है. इसे दुरुस्त नहीं किया गया है. कॉन्फ्रेंस हॉल में एसी की व्यवस्था नहीं है. वहीं, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कक्ष में भी एसी तथा पर्याप्त कुर्सियों की कमी बनी हुई है. यदि इन बुनियादी सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त किया जाता है, तो कार्यालय की कार्यप्रणाली और बेहतर हो सकती है.

क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना होगी चुनौती

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में वीर कुंवर सिंह चौक, बाटा चौक, स्टेशन रोड और जुगसलाई फाटक जैसे प्रमुख व्यावसायिक इलाके शामिल हैं. एमइ स्कूल रोड में आवासीय भवनों के साथ-साथ गोदाम भी स्थित हैं. इसके बावजूद पूरे बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं है. जुगसलाई मुख्य फाटक के पास अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ रही है. इससे सुबह-शाम जाम की स्थिति उत्पन्न होती है. इस संबंध में पूर्व में ट्रैफिक प्रभारी द्वारा नगर परिषद को लिखित शिकायत भी दी गई थी. लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है. गौरतलब है कि नौशीन खान के पति हिदायतुल्लाह खान झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हैं और प्रायः सरकारी दायित्वों के कारण विभिन्न जिलों में व्यस्त रहते हैं. ऐसे में नगर परिषद की जिम्मेदारी पूरी तरह अध्यक्ष नौशीन खान के कंधों पर होगी.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola