होली को लेकर सरायकेला में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त

छापेमारी की कार्रवाई करती उत्पाद विभाग की टीम.
Saraikela Raid: होली 2026 से पहले सरायकेला-खरसावां में उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चांडिल थाना क्षेत्र में तीन अवैध चुलाई अड्डे ध्वस्त किए. 500 किलो जावा महुआ नष्ट किया गया और 35 लीटर महुआ शराब जब्त की गई. आरोपियों पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है.
सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट
Saraikela Raid: आगामी होली पर्व 2026 को देखते हुए अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना और अवैध मद्य कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना था.
चांडिल थाना क्षेत्र में चला विशेष अभियान
उत्पाद विभाग की टीम ने चांडिल थाना अंतर्गत चिल्गु के समीप चाकुलिया एवं भदौड़ीह गांव में छापेमारी की. गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई के दौरान तीन अवैध चुलाई अड्डों का पता चला, जहां महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा था.
500 किलो जावा महुआ मौके पर किया गया नष्ट
छापेमारी के दौरान टीम ने घटनास्थल से लगभग 500 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया. विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए मौके पर ही इसे नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा 35 लीटर तैयार महुआ शराब भी बरामद कर जब्त की गई. विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि होली जैसे बड़े पर्व पर अवैध शराब की बिक्री को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, सरायकेला के विकास से कराया अवगत
अभियुक्तों पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बरामदगी के बाद संबंधित अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. विभाग द्वारा अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके. इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध मद्य निर्माण या बिक्री की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में साहित्य की लहर को नया उछाल, संदीप मुरारका ने जगाई चेतना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




