ePaper

जमशेदपुर में साहित्य की लहर को नया उछाल, संदीप मुरारका ने जगाई चेतना

Updated at : 03 Mar 2026 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur News

जमशेदपुर के साहित्यकार संदीप मुरारका.

Jamshedpur News: झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में लेखक संदीप मुरारका की पहल पर भव्य लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन हुआ. इस पहल ने शहर की साहित्यिक चेतना को नई दिशा दी और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच से जोड़ने का अवसर प्रदान किया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jamshedpur News: जमशेदपुर वर्षों से औद्योगिक उपलब्धियों के लिए पहचाना जाता रहा है, किंतु साहित्यिक चेतना की लौ भी इस शहर में निरंतर जलती रही है. अनेक छोटे-छोटे साहित्यिक संस्थान, सांस्कृतिक मंच और रचनात्मक समूह समय-समय पर काव्य गोष्ठियां, पुस्तक चर्चाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते रहे हैं. इन प्रयासों ने शहर की बौद्धिक धड़कन को जीवित रखा, परंतु उन्हें वह व्यापक आयाम नहीं मिल पाया था, जो किसी शहर को राष्ट्रीय साहित्यिक मानचित्र पर स्थापित कर सके.

संदीप मुरारका ने बहाई साहित्य की धारा

यह परिदृश्य उस समय बदला जब लेखक, शोधकर्ता और साहित्यिक प्रेरक संदीप मुरारका ने इन बिखरी हुई साहित्यिक धाराओं को एक सशक्त मंच देने का संकल्प लिया. उनके प्रयासों से जमशेदपुर में पहली बार एक भव्य और सुव्यवस्थित लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन हुआ. आयोजन की भव्यता और संरचना की तुलना देश के प्रतिष्ठित जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल जैसे आयोजनों से की जा रही है. यह केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि शहर की सांस्कृतिक दिशा में आया निर्णायक मोड़ था.

जमशेदपुर में पहला लिटरचेर फेस्ट

जमशेदपुर का यह पहला लिटरेचर फेस्टिवल कला और साहित्य की विविध विधाओं का संगम बना. देश के विभिन्न हिस्सों से लेखक, कवि, विचारक और कलाकार जुड़े, वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर से भी साहित्य और संस्कृति से संबंधित हस्तियों की सहभागिता ने आयोजन को विशिष्ट आयाम दिया. इस पहल ने स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच से जोड़ने का अवसर प्रदान किया.

संदीप मुरारका की रचनाएं

संदीप मुरारका के अपने लेखन ने भी इस वातावरण को मजबूत आधार दिया है. ‘105 ट्राइबल ल्यूमिनरीज ऑफ इंडिया’, ‘पीपल्स पद्मा’, ‘शिखर को छूते ट्राइबल्स’ शृंखला और ‘अनकही जनजातीय गाथाएं’ जैसी कृतियों ने जनजातीय समाज के योगदान को राष्ट्रीय विमर्श में प्रतिष्ठित किया है. उनके शोधपरक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लेखन ने शहर में गंभीर साहित्यिक संवाद की भूमि तैयार की, जिस पर यह भव्य आयोजन संभव हो सका.

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में आज मनेगा संस्थापक दिवस, जेएन टाटा की प्रतिमा का होगा अनावरण

जमशेदपुर में लिटरेचर फेस्टिवल का नियमित आयोजन

इस ऐतिहासिक पहल के बाद यह हर वर्ष दिसंबर माह में जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा. यदि यह परंपरा स्थापित होती है, तो जमशेदपुर न केवल औद्योगिक नगरी के रूप में, बल्कि एक सशक्त साहित्यिक केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान स्थायी रूप से दर्ज करा सकेगा. जमशेदपुर में साहित्य की जो नई धारा प्रवाहित हुई है, वह केवल आयोजन की सफलता नहीं, बल्कि दूरदृष्टि, समर्पण और निरंतर प्रयास का परिणाम है. इस पहल ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब संकल्प और सृजनशीलता साथ चलते हैं, तो एक शहर की सांस्कृतिक पहचान नए आयाम प्राप्त कर सकती है.

इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन से मिले नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, सरायकेला के विकास से कराया अवगत

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola