सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, कांग्रेस की चेतावनी - 14 दिनों में हो कार्रवाई नहीं तो आंदोलन
ज्ञांपन सौंपने पहुंचे कांग्रेसी.
पोटका के धीरोल पंचायत में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ कांग्रेस ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और 14 दिनों में कार्रवाई की मांग की है।
पोटका : पोटका अंचल क्षेत्र के धीरोल पंचायत अंतर्गत मौजा बांगो में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है. इस मामले मे कांग्रेस ने झारखंड पब्लिक लैंड एन्क्रोचमेंट (जेपीएलई) एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.
10 एकड़ सरकारी जमीन का अतिक्रमण
ज्ञापन में कहा गया है कि पोटका अंचल के थाना नंबर-1335, मौजा बांगो में कुछ लोगों द्वारा अनाबाद बिहार/झारखंड सरकारी जमीन के प्लॉट नंबर 18, 23, 16, 5, 233, 224, 235, 236, 245, 10 और 29 पर कथित रूप से कुल करीब 10 एकड़ 46 डिसमिल सरकारी जमीन का अतिक्रमण किया गया है.
पक्की दीवार का निर्माण कर जमीन का किया इस्तेमाल
आरोप है कि उक्त भूखंडों पर पक्की दीवार का निर्माण कर जमीन का इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां चेतावनी दी गई है कि निर्धारित 14 दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा. इस दौरान मुख्य रूप से कांग्रेस नेता जयराम हांसदा, सुबोध सिंह सरदार, आनंद दास, शंकर दत्ता, शिवचरण टुडू, सीताराम सोरेन शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए