Jfc vs Inter Kashi Isl Match At Jrd On 6th of March : जेएफसी व इंटर काशी के बीच मैच छह को जेआरडी में

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और इंटर काशी के बीच इंडियन सुपर लीग का मैच छह मार्च को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जायेगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और इंटर काशी के बीच इंडियन सुपर लीग का मैच छह मार्च को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जायेगा. शाम साढ़े सात बजे से खेले जाने वाले इस मैच के लिए जमशेदपुर की टीम तैयारी में जुट गयी है. टीम के खिलाड़ी कोच ओवन कॉयल की निगरानी में अभ्यास कर रहे हैं. लगातार तीन मैच जीतकर जेएफसी की टीम बुलंद हौसले के साथ इस मैच में भी उतरेगी. मुकाबले के लिए इंटर काशी की टीम चार मार्च को जमशेदपुर पहुंचेगी. इस मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री भी शुरू हो गयी. डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो एप पर जाकर टिकटों को बुक किया जा सकता है. इस मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री पूर्ण रूप से डिजिटल मोड में की जा रही है. बॉक्स ऑफिस से भी डिजिटल मोड में ही टिकटों को बुक किया जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola