झारखंड में समय पर वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले कारखानों की खैर नहीं, अब लगेगा दंड

Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Feb 2025 8:56 AM

विज्ञापन

झारखंड के कारखानों को समय पर दाखिल करना होगा वार्षिक रिटर्न

Jharkhand Factories Rules 1950: झारखंड के चल रहे कारखानों के संचालक अब समय पर वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं किया तो अब दंड प्रावधान किया गया है. इसके तहत 15 जनवरी तक रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले नवीकरण फीस का 50 प्रतिशत दंड देकर 31 मार्च तक रिटर्न दाखिल कर सकेंगे.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के कारखानों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं करने पर अब दंड लगेगा. सरकार ने झारखंड फैक्ट्री रूल 1950 में संशोधन करते हुए यह प्रावधान किया है. साथ ही लाइसेंस में बदलाव के लिए पूर्व निर्धारित शुल्क को 500 रुपये से बढ़ा कर 1000 रुपये करने का फैसला किया है. रूल में ये संशोधन अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभावी होंगे.

15 जनवरी तक वार्षिक रिटर्न दाखिल करने का प्रावधान

साथ ही कारखानों द्वारा 15 जनवरी तक वार्षिक रिटर्न दाखिल करने का प्रावधान है. झारखंड सरकार ने समीक्षा के दौरान पाया कि दंड का प्रावधान नहीं होने की वजह से समय पर रिटर्न दाखिल नहीं किया जाता है. इसलिए सरकार ने सब-रूल में संशोधन करते हुए दंड का प्रावधान किया है. इसके तहत अब 15 जनवरी तक रिटर्न दाखिल नहीं करने वाले कारखाने लाइसेंस नवीकरण फीस का 50 प्रतिशत दंड देकर 31 मार्च तक रिटर्न दाखिल कर सकेंगे.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

रिटर्न दाखिल करने के लिए 30 जून तक चुकाना होगा 100 फीसदी दंड

30 जून तक रिटर्न दाखिल करने के लिए लाइसेंस नवीकरण फीस का 100 प्रतिशत दंड के रूप में चुकाना होगा. 30 जून तक रिटर्न दाखिल नहीं करने या गलत सूचना देने की स्थिति में लाइसेंस जब्त कर लिया जायेगा. इससे पहले कारखाना प्रबंधन को अपना पक्ष पेश करने का मौका दिया जायेगा. लाइसेंस जब्त करने पर श्रम विभाग के सचिव के यहां अपील की जा सकेगी.

Also Read: IIMCAA Awards: इमका अवॉर्ड्स का ऐलान, पब्लिक सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित किए गए पूर्वी सिंहभूम के SSP किशोर कौशल

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola