IIMCAA Awards: इमका अवॉर्ड्स का ऐलान, पब्लिक सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित किए गए पूर्वी सिंहभूम के SSP किशोर कौशल

नयी दिल्ली में सम्मान ग्रहण करते पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल
IIMCAA Awards: आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक कनेक्शन्स मीट में नौवें इमका अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन नई दिल्ली में किया गया. इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी किशोर कौशल को पब्लिक सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.
IIMCAA Awards: जमशेदपुर-आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक कनेक्शन्स मीट में नौवें इमका अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम का ऐलान नयी दिल्ली में आयोजित समारोह में किया गया. इसमें झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी किशोर कौशल को पब्लिक सर्विस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इसके अलावा गूंज के संस्थापक अंशु गुप्ता और लेखक-पत्रकार नीलेश मिश्रा को एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सर्वप्रिया सांगवान को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर का पुरस्कार दिया गया. समारोह में आईआईएमसी से 25 साल पहले पास हुए लगभग 80 पूर्व छात्र-छात्राओं को सिल्वर जुबली सम्मान भी दिया गया.
पत्रकारिता के अलावा इस श्रेणी में भी मिलते हैं पुरस्कार
पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इमका अवॉर्ड्स का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है. इसके तहत मूल रूप से पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों को सम्मानित किया जाता है. इसके साथ ही कुछ श्रेणी वैसे भी बनाये गये हैं, जो सीधे तौर पर पत्रकारिता से नहीं जुड़ कर समाज और जनता के लिए बेहतर काम करते हैं. जिसमें सोशल सर्विसेज और पब्लिक सर्विसेज समेत और भी कुछ श्रेणी को शामिल किया गया है.
पब्लिक सर्विस अवॉर्ड के लिए किया गया चयन
पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इस वर्ष आईआईएमसी एलुमनी एसोसिएशन के वार्षिक कनेक्शन्स मीट में पब्लिक सर्विस अवॉर्ड के लिए उन्हें चयनित किया गया. इस मौके पर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के कई पूर्ववर्ती छात्र-छात्राएं शामिल हुए.
ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि आज, गाजे-बाजे के साथ निकलेगी शिव बारात, शामिल होंगे भूत, पिशाच, यक्ष और गंधर्व
ये भी पढ़ें: Cancelled Trains List: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! टाटानगर और रांची से गुजरनेवाली कई ट्रेनें रद्द, एक का बदल गया है रूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










