ePaper

झारखंड कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद बोले नेता- गठबंधन धर्म निभायेंगे

Updated at : 17 Nov 2022 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद बोले नेता- गठबंधन धर्म निभायेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कार्यालय द्वारा दोबारा जारी किये गये समन को लेकर बुधवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई. आलमगीर आलम ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए बैठक बुलायी गयी.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी कार्यालय द्वारा दोबारा जारी किये गये समन को लेकर बुधवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आवास पर हुई. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री आलम ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति को देखते हुए विधायक दल की बैठक बुलायी गयी थी. यूपीए के सभी विधायक सीएम के साथ हैं. ईडी ने सीएम को बुलाया है. सीएम जायेंगे. यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने समर्थकों के साथ जायेंगे.

उन्होंने कहा कि बहुत से लोग अपने नेता के दीवाने होते हैं, वे उनके साथ जा सकते हैं. हम गठबंधन में हैं और गठबंधन धर्म निभायेंगे. बहुमत की सरकार बढ़िया से काम कर रही है, उसको डिस्टर्ब करने का काम किया जा रहा है. कांग्रेस की रणनीति रही है कि जनता से जो बात कर हम आते हैं, उस पर सही तरीके से काम करना है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा एक साजिश के तहत जो काम चल रहा है, उसमें लोकतंत्र को बचाना है.

जनमत को किसी को लूटने नहीं देना है. लोकतंत्र सिर्फ जनता से डरता है. सीएम को ईडी ने बुलाया है., सीएम के साथ लोगों की श्रद्धा है, तो वैसे में कुछ लोग उनके समर्थन में ईडी दफ्तर तक जा सकते हैं. लोगों की सहानुभूति सीएम के साथ है. इनका मानना है कि षडयंत्र और सुनियोजित साजिश के तहत सरकार को अस्थिर और अपदस्त करने का प्रयास किया जा रहा है. जनता ने सरकार बनायी है, तो हो सकता है जनता उनके समर्थन में सड़क पर उतरे. विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि यूपीए के सभी विधायक सीएम के साथ हैं. गलत तरीके से राजनीतिक दबाव में इन्हें नोटिस दिया गया.

सीएम ने कहा है ईडी कार्यालय जायेंगे. फिलहाल कुछ कहना जल्दबाजी होगी. यूपीए के नेता रणनीति बना रहे हैं. सरकार को सचेत और सावधान रहना पड़ता है. विरोधी दल भाजपा सरकार को अस्थिर करना चाहती है. बैठक में मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल, विधायक दीपिका पांडेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, अंबा प्रसाद, अनूप सिंह, भूषण बाड़ा व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola