शहीद जीतराम बेदिया का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान अहम : सुदेश

Published by :JITENDRA
Published at :23 Apr 2025 10:20 PM (IST)
विज्ञापन
शहीद जीतराम बेदिया का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान अहम : सुदेश

शहीद जीतराम बेदिया के 167वें शहादत दिवस पर सुरसू में स्थापित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

शहीद जीतराम बेदिया के 167वें शहादत दिवस पर सुरसू में स्थापित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शहीद जीतराम बेदिया का अहम योगदान रहा है. रांची जिले के ओरमांझी प्रखंड के स्वतंत्रता सेनानी ने 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में अपने साथियों के साथ अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे. उनके प्रभाव से अंग्रेजों के पसीने छूटते थे. उन्होंने कहा जीतराम बेदिया सिर्फ बेदिया समाज ही नहीं, वरन पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं. हम सबों को उनके बताये मार्ग पर चलने की जरूरत है. समाज उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा. सुदेश महतो ने इससे पूर्व सिंगारी बाजार टांड़ में लगे प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, मुखिया रामानंद बेदिया, मुखिया सुमित्रा देवी, गणेश बेदिया, हीरालाल बेदिया, बालेश्वर बेदिया, जयशंकर पाहान, जगमोहन बेदिया, घासनी देवी, दीनदयाल बेदिया, श्याम सुंदर बेदिया, मोहन बेदिया, धर्मदेव राजवार, सोमरा बेदिया, डब्लू बेदिया, रीता देवी, चंचला देवी, बावरी बेदिया, मनोज महतो, बिनेश महतो, कोशिला देवी, सीताराम रजवार, अमर सिंह मुंडा, कंचन बेदिया, मनोज बेदिया, सुलेखा देवी, बबलू सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola